<
Categories: देश

हवा में अटक गई क्रेन, सांसे थामे खड़े रहें टूरिस्ट, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, यहां देखें वीडियो

Idukki Crane Malfunction News: केरल में आज ऐसा मंजर देखने को मिला जिसके बाद आपकी सांसे भी रुक जाएगी. दरअसल एक प्राइवेट स्काई डाइनिंग जगह में अचानक टेक्निकल खराबी आ गई, जिससे क्रेन हवा में ही रुक गई.

Kerala Sky Dining Accident: शुक्रवार को केरल (Kerala) के इडुक्की जिले के आंचल इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्राइवेट स्काई डाइनिंग जगह में अचानक टेक्निकल खराबी आ गई, जिससे क्रेन हवा में ही रुक गई. इस दौरान टूरिस्ट और स्टाफ़ करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे. दो बच्चों समेत चार टूरिस्ट जमीन से करीब 150 फ़ीट ऊपर फंस गए थे. यह ग्रुप दो घंटे से ज़्यादा समय तक फंसा रहा, जिसके बाद शाम करीब 4 बजे फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों के परिवार को सुरक्षित बचाया.

यहां देखें वीडियो

पहले 2 बच्चों और उनकी मां को उतारा नीचे

सबसे पहले दो बच्चों और उनकी मां को नीचे उतारा गया, उसके बाद पिता और रेस्टोरेंट की एक महिला स्टाफ़ मेंबर को. शाम करीब 4:30 बजे तक, चारों टूरिस्ट और स्टाफ मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया.

स्टाफ मेंबर ने क्या बताया

एक स्टाफ मेंबर ने टीवी चैनलों को बताया कि कोई घबराहट नहीं थी क्योंकि उन्हें ऐसी स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई थी. उन्होंने कहा कि परिवार कोझिकोड का रहने वाला था. एक फायर अधिकारी ने कहा कि रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने फायर और रेस्क्यू सर्विस से मदद नहीं मांगी, लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद मुन्नार और आदिमाली से यूनिट भेजी गईं. यह घटना सुबह हुई जब डाइनिंग प्लेटफॉर्म एक खास ऊंचाई पर था. क्रेन ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे टूरिस्ट और स्टाफ डेढ़ घंटे से ज़्यादा समय तक हवा में फंसे रहे, जिससे घबराहट और अफरा-तफरी मच गई.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST