<
Categories: देश

Kerala Accident: एक कार से निकाली गई 8 छात्रों की लाश, केरल में दर्दनाक हादसा; दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Kerala Thrissur Road Accident: पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ. खबर है कि युवाओं की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई.

Kerala Thrissur Road Accident: केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में कार में सवार आठ स्टूडेंट्स की मौत हो गई. यह हादसा कैपामंगलम के पास पनम्बिकुन्नू में नेशनल हाईवे पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने शनिवार को हादसे की खबर दी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वाले लोग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के स्टूडेंट्स थे.

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ. खबर है कि युवाओं की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई.

शव बरामद

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर, स्थानीय लोग, पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं. कार में फंसे शवों को निकालने के लिए बचाव और राहत ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

तमिलनाडु के रहने वाले थे स्टूडेंट

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट में शामिल कार तमिलनाडु में रजिस्टर्ड थी. शुरुआती जानकारी के आधार पर, ऐसा माना जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग स्टूडेंट थे और तमिलनाडु के रहने वाले थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार गुरुवायूर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी, तभी काइपामंगलम के पास पनम्बिकुन्नू में नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. पुलिस ने एक्सीडेंट के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST