ADVERTISEMENT
होम / देश / Khaira Arrested: सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, जानें क्या कहा

Khaira Arrested: सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, जानें क्या कहा

BY: Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 28, 2023, 10:05 am IST
ADVERTISEMENT
Khaira Arrested: सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, जानें क्या कहा

Khaira Arrested

India News (इंडिया न्यूज़), Khaira Arrested: पंजाब पुलिस ने आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है। अब इसे लेकर पंजाब की राजनीति गलियारों में भी हलचल पैदा हो गई है। पंजाब काग्रेंस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस गिरफ्तारी के पीछे सत्तधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के हाथ होना की बात कही है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने कहा कि, “पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है और मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की AAP पंजाब सरकार की चाल है।”

उनके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एएनआई से गिरफ्तारी पर कहा कि, “मैं इस गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। यह जंगल राज है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सुबह मुझे फोन किया और हमें खैरा के लिए लड़ने के लिए कहा है।अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि उनका परिवार है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है।”

आज सुबह पंजाब पुलिस ने लिया एक्शन

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने आज सुबह ही चंडीगढ़ स्थित सुखपाल सिंह खैरा के आवास पर महिला पुलिस के साथ छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार,पंजाब की जलालाबाद पुलिस ने एनडीपीएस के एक पुराने मामले में खैरा की गिरफ्तारी की है। खैरा कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और पंजाब के भोलाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

बता दें कि  सुखपाल खैरा पर जलालाबाद पुलिस ने ये एक्शन 2015 फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में लिया है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों के एक गिरोह से 1,800 ग्राम हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तान सिम कार्ड कबजे में  किए थे। पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता खैरा की गिरफ्तारी को इसी ड्रग्स मामले से जोड़ा है आरोप है कि वह अपने पर्सनल सेक्रेटरी के फोन से तस्करों से बात किया करते थे।

ये  भी पढे़- 

Tags:

CongressMLAPunjab PoliceRahul Gandhiकांग्रेस

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT