K M Cariappa Profile: भारत की आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी जंग छिड़ी थी. भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान के. एम. करिअप्पा ने काफी अहम रोल निभाया था. आइए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
k m cariappa profile
K M Cariappa Indian Army: भारतीय सेना के पहले चीफ के.एम. करिअप्पा ने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी, जो कश्मीर क्षेत्र में पश्चिमी मोर्चे पर हुआ था. उनकी काबिलियत को देखते हुए 1949 में उन्हें भारतीय सेना की कमान दी गई. इससे पहले सभी कमांडर ब्रिटिश थे.
सेना प्रमुख बनने के बाद करिअप्पा स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल भी बने. आइए जनरल के.एम. करिअप्पा के जीवन के बारे में विस्तार से जानते हैं.
स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा को 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना का प्रमुख बनाया गया. इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बतातें चलें कि वह भारतीय सेना की कमान संभालने वाले पहले भारतीय जनरल थे; उनसे पहले, सभी कमांडर ब्रिटिश अधिकारी थे. पहले सेना प्रमुख होने के अलावा, वह भारतीय सेना में पांच-सितारा रैंक रखने वाले पहले अधिकारी भी थे.
उन्होंने भारतीय सेना में तीस साल तक देश की सेवा की और 1953 में रिटायर हो गए. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी फील्ड मार्शल करिअप्पा ने विभिन्न क्षमताओं में भारतीय सेना में योगदान देना जारी रखा. के.एम. करिअप्पा का निधन 15 मई, 1993 को बेंगलुरु में 94 साल की उम्र में हुआ.
आजादी के बाद भारतीय सेना को मजबूत बनाने और एकजुट करने में करिअप्पा ने अहम भूमिका निभाई. उन्हें भारत के बंटवारे के दौरान सेना को बांटने की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई थी. 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान करिअप्पा ने पश्चिमी मोर्चे की कमान संभाली थी. ब्रिटिश सेना में रहते हुए करिअप्पा ने दूसरे विश्व युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी. उन्हें ब्रिटिश सरकार ने अफ्रीका और बर्मा में लड़ने के लिए भेजा था.
करिअप्पा का जन्म 28 जनवरी, 1899 को कर्नाटक के कोडागु ज़िले में एक किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने 1919 में ब्रिटिश शासन के तहत भारतीय सेना में जॉइन किया. ब्रिटिश काल के दौरान उन्होंने सेना में कई ऊंचे पदों पर काम किया.
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…