Meghalaya Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम ने की थी। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि अपने पति राजा कुशवाह की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी भारत से शिलांग के रास्ते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और फिर नेपाल भागने वाली थी।
Meghalaya Murder Case
India News (इंडिया न्यूज), Meghalaya Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए दंपत्ति के मामले में पति राजा रघुवंशी की हत्या के चौंकाने वाले खुलासे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी सोनम ने की थी। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि अपने पति राजा कुशवाह की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी भारत से शिलांग के रास्ते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और फिर नेपाल भागने वाली थी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह और अन्य तीन आरोपी अलग-अलग तरीकों से मध्य प्रदेश लौट आए, जबकि सोनम मेघालय के शिलांग से 1200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए रवाना हो गई।
यह भी जानकारी सामने आई है कि वह यहां से गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थी। क्योंकि, गाजीपुर से गोरखपुर की दूरी महज 150 किलोमीटर थी। यानी सोनम महज दो घंटे का सफर तय करके भारत से नेपाल भागने वाली थी। मामला शांत होने के बाद राज कुशवाह भी नेपाल पहुंच गया होगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तैयार की गई होगी। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो कुछ देर में ही पता चल जाएगा।
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…
Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…