Live TV
Search
Home > देश > Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल हुए. पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है.

Written By:
Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Mobile Ads 1x1

Punjab Moga Firing: पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. अंगदपुरा इलाके में एक दुकान के बाहर बैठे लोगों पर काली स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दुकान के बाहर बैठे लोगों पर अचानक बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, घटना मोगा के अंगदपुरा इलाके की है. कुछ लोग एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान वहां एक काली स्कॉर्पियो आकर रुकी. आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने बाहर बैठे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की पहचान 30 साल के गगन जिंदल और 40 साल के साहिल जिंदल के रूप में हुई है.

पुरानी रंजिश में हमले की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. हालांकि, हमले की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. मोगा के पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

मोगा की घटना को लेकर बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई. बिट्टू ने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का डर कम होता जा रहा है और आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा.

लुधियाना में भी हत्या की घटना से मचा हड़कंप

पंजाब में हिंसक घटनाओं के बीच लुधियाना से भी हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया. अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ लोग रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक घर में घुस आए और शक्ति सिंह पर तलवारों तथा अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया. बताया गया कि घर के मालिक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया. इस घटना में शक्ति सिंह की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, मृतक का कटा हुआ हाथ एक किराने की दुकान पर प्लास्टिक की थैली में मिला.

ये भी पढ़ें: Shiva Murder Case: हत्यारन मॉडल श्रद्धा के प्यार में 3 आशिकों ने खाया जहर, फिर छोड़कर भागी मुंबई; एक की तो ले ली जान?

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

मोगा में गोलीबारी और लुधियाना में हत्या की घटनाओं ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है. जहां मोगा पुलिस गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है, वहीं लुधियाना की घटना भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. अब जांच के नतीजों और आरोपियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजर है.

ये भी पढ़ें: बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

MORE NEWS