<
Categories: देश

ट्रेन में कर रहे हैं यात्रा को इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं?

खासकर आपको खतरनाक रसायन या आग पकड़ेने वाली चीजें लेकर ट्रेन में नहीं जाना चाहिए. चलिए जानते हैं ट्रेन में क्या लेकर यात्रा नहीं करनी चाहिए.

Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे केवल एक परिवहन या यात्रा का साधन नहीं बल्कि, लाखों करोड़ों लोगों की उम्मीद है, जो उन्हें समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाती है. हर दिन लाखों यात्री अलग-अलग शहरों और राज्यों से रेलवे के जरिए यात्रा करते हैं. लेकिन, रेलवे अपने कुछ नियमों पर चलती है, जिसका उल्लंघन करना गैर कानूनी है. जी हां, ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को इस बारे में जानकारी होने चाहिए कि उन्हें ट्रेन में क्या लेकर जाना है और क्या लेकर नहीं जाना चाहिए.

खासकर आपको खतरनाक रसायन या आग पकड़ेने वाली चीजें लेकर ट्रेन में नहीं जाना चाहिए. चलिए जानते हैं ट्रेन में क्या लेकर यात्रा नहीं करनी चाहिए. 

कैमिकल या एसिड

ट्रेन में यात्रा करने के दौरान आपको खतरनाक रसायन जैसे एसिड, जहरीले केमिकल या किसी प्रकार का धुएं वाला पदार्थ लेकर नहीं जाना चाहिए. यह केमिकल आदि आपके साथ-साथ अन्य यात्रियों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ट्रेन में चढ़ते समय यह आपके हाथों से गिर सकता है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकता है. 

आग पकड़ने वाले सामान

अगर आप ट्रेन में किसी प्रकार का आग पकड़ने वाला सामान जैसे पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल या गैस सिलेंडर आदि लेकर यात्रा कर रहे हैं तो यह Indian Railways के नियमों के खिलाफ है. इसके लिए आपको कड़ी सजा या जुर्माने का भी सामना करना पड़ सकता है. इससे ट्रेन में आग लगने का खतरा रहता है. 

हथियार और धारदार चीजें

अगर आप किसी प्रकार का हथियार जैसे बंदूक, वैध लाइसेंस वाली पिस्तौल या फिर कोई धारदार हथियार जैसे चाकू, भाला आदि लेकर यात्रा कर रहे हैं तो यह नियमों के खिलाफ है. इसके लिए आपको सजा हो सकती है. 

विस्फोटक सामाग्री

अगर आप ट्रेन में किसी प्रकार की विस्फोटक सामाग्री जैसे पटाखे, डायनामाइट या बारूद आदि लेकर यात्रा कर रहे हैं तो यह रेलवे के नियमों के पूरी तरह से खिलाफ है. 

ट्रेन में क्या लेकर जा सकते हैं?

ट्रेन में आप कपड़े, जूते, हेडफोन, लैपटॉप, पावर बैंक, खाना, आवश्यक दवाएं और मेडिकल के लिए सभी जरूरी सामान लेकर जा सकते हैं. इसके अलावा आप अपने जरूरी दस्तावेज, घरेलू सामान, बर्तन और छोटे सामान आदि लेकर ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…

Last Updated: April 8, 2026 14:14:47 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले ममता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:55:09 IST