<

Middle East War Impact: दाम बढ़ने के बाद अब LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, क्या है सरकार का एक्शन प्लान

सिलेंडर के दाम बढ़ने से लेकर इसकी शॉर्टेज होने तक की बात में अब सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है. हालांकि, सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि देश में अभी एलपीजी के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में हैं.

LPG cylinder booking rules: 7 मार्च 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर महंगे होने से आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते भारत पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में घबराहट है कि कहीं उन्हें गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना न करना पड़ जाए. देश में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य कई राज्यों में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.

सिलेंडर के दाम बढ़ने से लेकर इसकी शॉर्टेज होने तक की बात में अब सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है. हालांकि, सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि देश में अभी एलपीजी के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में हैं. 

गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव

सरकार द्वारा अब एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. दरअसल, गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से पहले इसे बुक करने का मिनिमम समय 21 दिन होता था, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. पहले लोग केवल 15, 18 दिन के गैप पर ही सिलेंडर बुक कर देते थे, इससे यह गैप बढ़ाया जा सकेगा. सरकार द्वारा सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए यह फैसला लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक युद्ध के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट बंद होने से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सप्लाई पर असर देखने को मिल रहा है.  

एक्शन मोड में सरकार

एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति करने के लिए सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है और लगातार कई बड़े फैसले और कदम उठा रही है. सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने oil marketing companies (OMCs) को निर्देशित कर सबसे पहले घरों में घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति करने के लिए कहा. एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद ही सरकार ने बड़ी ऑयल रिफाइनरीज को निर्देशित कर एलपीजी की प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भी कहा था ताकि घरेलू गैस की किल्लत न हो. इसके अलावा अब सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं. 

कमर्शियल सिलेंडर पर पड़ रहा असर

भारत में कमर्शियल सिलेंडर पर भी 115 रुपये बढ़ाए गए हैं. मुंबई और बैंगलुरू में होटल और रेस्तरां पर इसका असर देखने को मिल रहा है. कुछ होटल मालिकों का कहना है कि उन्हें कमर्शियल सिलेंडर मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही सिलेंडर महंगा भी मिल रहा है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST