<
Categories: देश

LPG या PNG… कौन सा गैस कनेक्शन है बेहतर? जानें दोनों के फायदे और नुकसान

LPG की किल्लत के कारण सरकार PNG ऑप्शन पर विचार कर रही है. ऐसे में अकसर लोगों के मन में कंफ्यूजन होती है कि आखिर दोनों में क्या अंतर है? आइए जानते हैं दोनों में से बेहतर क्या है?

LPG vs PNG difference: इन दिनों ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध चल रहा है, जिसके कारण हर तरफ गैस की किल्लत हो रही है. इसके कारण सरकार LPG के ऑप्शन में PNG पर विचार कर रही है. अगर आप अभी भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ हैं कि LPG सिलेंडर चुनें या PNG कनेक्शन, तो हम आपकी मदद करेंगे. भारत के घरों में इन दोनों का ही बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. हालांकि ये दोनों अलग-अलग तरह से काम करते हैं. इनमें से एक बात ये भी है कि आपके इलाके में PNG उपलब्ध है या नहीं.

पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के कारण भारत में LPG की सप्लाई में आई रुकावटों के कारण LPG और PNG काफी चर्चा में हैं. इसी को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने 24 मार्च को एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि अगर PNG उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ता इसे अपनाने से मना करते हैं, तो 3 महीने बाद उनकी LPG सप्लाई रोक दी जाएगी. ऐसे में, LPG और PNG दोनों के फायदों और नुकसानों के बारे में जानना ज़रूरी हो जाता है.

क्या हैं LPG और PNG?

LPG का फुल फॉर्म लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस और PNG का पाइप्ड नेचुरल गैस होता है. LPG वह गैस है जिसे सिलेंडरों में भरा जाता है, जबकि PNG सीधे पाइपलाइन के ज़रिए आपके घरों तक पहुंचती है. इन दोनों ही गैसों का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है. इन दोनों में फ़र्क सिर्फ़ इनके सप्लाई होने के तरीके का है.

LPG के फायदे और नुकसान

LPG भारत के लगभग हर हिस्से में उपलब्ध है और काफी सुविधाजनक भी है. इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और बिना किसी पाइपलाइन के भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. LPG का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि आपको बार-बार सिलेंडर बुक करना पड़ता है. कभी-कभी सिलेंडरों की डिलीवरी में देरी भी हो सकती है और ऐसा अक्सर तब होता है जब गैस की मांग बहुत ज़्यादा होती है.

PNG के फायदे और नुकसान

PNG से गैस की लगातार सप्लाई मिलती रहती है, इसलिए आपको सिलेंडर बुक करने की ज़रूरत नहीं पड़ती. रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए यह ज़्यादा सुविधाजनक है और इसमें कोई झंझट भी नहीं होता. लंबे समय के हिसाब से यह सस्ता भी पड़ता है. कई जगहों, खासकर छोटे शहरों में पीएनजी उपलब्ध नहीं होती है. इसे लगवाने में थोड़ा ज़्यादा समय लग सकता है. 

LPG और PNG की कीमत में अंतर

बता दें कि LPG के मुकाबले PNG काफी किफायती होती है. इसमें LPG के मुकाबले 300-400 रुपये कम का खर्च आता है. PNG में मीटर-आधारित बिलिंग होती है. वहीं, 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत मेट्रो शहरों में लगभग ₹850-950 के बीच है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अप्रैल महीने में घूमने का बना रहे प्लान, आज ही नोट करें ये 5 जगह; जाते ही भूल जाएंगे पूरा गम

Tourist Guide: अप्रैल महीना घूमने के लिए एकदम मुफीद माना जाता है. जब न ज्यादा…

Last Updated: March 27, 2026 17:01:09 IST

कांपते हाथों से बनाती है चाय, मेहनत और जज्बे की जीती-जागती मिसाल हैं 103 साल काशीबा!, वीडियो वायरल

गुजरात की 103 साल बुजुर्ग महिला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही…

Last Updated: March 27, 2026 16:58:41 IST

मेरे पीरिड्स आ गए, तुम्हारे भी… क्या साथ रहने वाली लड़कियों की माहवारी मैच होती है? साइंस से समझें

Menstrual cycle synchrony: हॉस्टल, पीजी, फ्लैट या कॉलेज में एक साथ रहने वाली लड़कियों से…

Last Updated: March 27, 2026 16:55:02 IST

कांपते हाथों से बनाती है चाय, मेहनत और जज्बे की जीती-जागती मिसाल हैं 103 साल काशीबा!, वीडियो वायरल

अगर हौसला मजबूत हो तो किसी भी उम्र में आप काम कर सकते हैं. इसी…

Last Updated: March 27, 2026 16:59:26 IST

ज्वेलरी स्टोर ओनर ने प्रेग्नेंट कर्मचारी को दिया सरप्राइज, देखकर इमोशनल हो गयी एम्प्लॉई, वीडियो वायरल

हाल ही में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.…

Last Updated: March 27, 2026 16:52:59 IST

क्या आपकी नजरें हैं बाज जैसी तेज? 10 सेकेंड में तस्वीर में छिपा अलग नंबर ढूंढकर दिखाएं

Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए है,सामने दिख…

Last Updated: March 27, 2026 16:24:19 IST