उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीसीए में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा के क्लासमेट ने उसके घर पहुंचकर पहले झगड़ा किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. जब लड़की की बहन घर पहुंची, तो पूरा मामला सामने आया.
लखनऊ में बीसीए छात्रा की हत्या
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां बीसीए में पढ़ने वाली एक छात्रा का दोस्त, जो उसका क्लासमेट भी था, वो उसके घर पर आया. दोनों के बीच पहले किसी तीसरे के कारण कहासुनी हुई. इसके बाद उसने 17 वर्षीय छात्रा का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के दौरान लड़की घर पर अकेली थी. जब उसकी बड़ी बहन कॉलेज से घर पहुंची, तो वहां लड़की का शव कमरे में पड़ा हुआ था. उसका दोस्त गंभीर हालत में पड़ा हुआ था.
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा में इस वारदात को अंजाम दिया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी युवक छात्रा के घर पहुंचा. उसके पास पहले से चाकू था. दोनों के बीच किसी तीसर व्यक्ति को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच झगड़ा होने लगी और लड़की के क्लासमेट ने छात्रा का चाकू से गला रेत दिया.
लड़की की बहन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की और आरोपी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया और लड़के का इलाज चल रहा है. उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस मामले की जानकारी जुटा रही है. साथ ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध के एंगल में भी जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी और मृतका दोनों के फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है.
इस बारे में जब मृतका के पड़ोसियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि दोपहर के दौरान लड़की के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं. हालांकि उन्हें लगा कि ये पारिवारिक मामला है और इसलिए वे वहां नहीं गए. इसके बाद पुलिस के आने पर पता चला कि लड़की का मर्डर हो गया है. वारदात के दौरान लड़की के माता-पिता अमेठी गए हुए थे और सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंचे.
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…
Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…
Kal Ka Rashifal 7 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…
Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…