<
Categories: देश

नागांव बीच पर ज्वार में फंसा प्रेमी जोड़ा, रेस्क्यू टीम ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

रायगढ़ समुद्र तट घटना: सानपाड़ा से घूमने आए एक प्रेमी जोड़ा पीरवाड़ी इलाके में समुद्र तट पर गया था. इस दौरान दोनों समुद्र के किनारे आगे तक चले गए. लेकिन अचानक समुद्र में ज्वार आ गया और पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा.

Maharashtra Beach Rescue: महाराष्ट्र के रायगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां समुद्र तट पर घूमने गए एक प्रेमी जोड़े की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब अचानक आए ज्वार ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. गनीमत की बात यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों, समुद्री सुरक्षा गार्ड और पुलिस की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
सानपाड़ा से घूमने आया यह जोड़ा समुद्र तट पर गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लोगों ने बताया कि यह ज्वार काफी खतरनाक था. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के उरण तालुका के नागांव समुद्र तट का है. सानपाड़ा से घूमने आए एक प्रेमी जोड़ा पीरवाड़ी इलाके में समुद्र तट पर गया था. इस दौरान दोनों समुद्र के किनारे आगे तक चले गए. लेकिन अचानक समुद्र में ज्वार आ गया और पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा. देखते ही देखते दोनों के चारों तरफ से पानी में फंस गए, जहां से बाहर निकलना मुश्किल बन गया.

रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम

घटना की सूचना मिलते ही समुद्री सुरक्षा गार्ड, पुलिस और आसपास मौजूद स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत और अथक प्रयास के बाद दोनें को सुरक्षित समुद्र से बाहर निकालकर किनारे लाया गया.

ज्वार के कारण स्थिति काफी खतरनाक हो गई थी- रेस्क्यू टीम

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौजूदा लोगों ने बताया कि ज्वार के कारण स्थित काफी खतरनाक हो गई थी, लेकिन टीम की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें आवश्यक मदद भी दी गई है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

गुपचुप रोमांस या सिर्फ अफवाह! माहिरा शर्मा के साथ फिर जुड़ा मोहम्मद सिराज का नाम, कौन है ये कातिल हसीना?

Mohammed Siraj and Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेट मोहम्मद सिराज का नाम एक बार फिर एक्ट्रेस…

Last Updated: March 30, 2026 18:05:58 IST

दुनिया की 2 ऐसी खतरनाक बीमारियां… जिनके दर्द से अच्छी लगने लगती है मौत, इन 5 तरह से करें बचाव

World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…

Last Updated: March 30, 2026 17:52:20 IST

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:46:01 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST