<
Categories: देश

महाराष्ट्र की 29 निगमों को लॉटरी में कौन सा कोटा मिला? क्या मुंबई को मिलने जा रही महिला मेयर, शिवसेना-UBT ने क्यों उठाए सवाल

Maharashtra Mayor Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव हो गए हैं और अब मेयर का चुनाव होना है. ऐसे में आज लॉटरी के माध्यम से ये तय किया गया कि किस निगमों को कौन सा कोटा मिला? आइए विस्तार से जानते हैं.

BMC Mayor Election: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में मेयर चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. BMC मेयर पद के लिए आरक्षण लॉटरी सिस्टम से तय किया गया, जिसके चलते यह पद एक महिला के लिए आरक्षित हो गया. जिसके बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने इसका कड़ा विरोध किया है और लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.

इसको लेकर शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे का कहना है कि जब OBC आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया तो मुंबई को इससे बाहर क्यों रखा गया?

शिवसेना-यूबीटी ने किया विरोध

इस पूरे आरक्षण सिस्टम को लेकर शिवसेना-यूबीटी का कहना है कि चूंकि पिछले दो कार्यकाल से BMC मेयर का पद ओपन कैटेगरी में था, इसलिए इस बार इसे OBC उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए था. उद्धव ठाकरे गुट की नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है और सवाल उठाए हैं. इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री मिसाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वह इस आपत्ति पर ध्यान दे रहे हैं.

कौन था एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा, मुठभेड़ में मारा गया, यहां जाने पूरा आपराधिक रिकॉर्ड

कौन-कौन सी सीटें महिला के लिए हुई आरक्षित

लॉटरी सिस्टम के तहत पुणे, धुले, मुंबई (BMC), नांदेड़, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा-भयंदर, नासिक और नागपुर में मेयर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. लातूर, जालना और ठाणे के नगर निगम अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें लातूर और जालना SC महिलाओं के लिए और ठाणे SC (ओपन) के लिए आरक्षित है.

कुल आठ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं. इनमें से अकोला, चंद्रपुर, अहिल्यानगर और जलगांव OBC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि पनवेल, इचलकरंजी, कोल्हापुर और उल्हासनगर OBC (ओपन) के लिए आरक्षित हैं.

Bhojshala Vivad: क्या है भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद विवाद, हिंदू और मस्लिम पक्ष का क्या है दावा, कब से हो रही पूजा-नमाज?

किस नगरपालिका को कौन सा कोटा मिला?

  • बृहन्मुंबई (बीएमसी) – ओपन महिला
  • धुले – ओपन महिला
  • नासिक – ओपन महिला
  • भिवंडी-निजामपुर – ओपन
  • परभणी – ओपन
  • कल्याण-डोंबिवली – अनुसूचित जनजाति (ST)
  • पुणे – ओपन महिला
  • चंद्रपुर – ओबीसी
  • कोल्हापुर – ओबीसी ओपन
  • जलगांव – ओबीसी महिला
  • मीरा-भयंदर – ओपन महिला
  • वसई-विरार – ओपन
  • अहिल्यानगर – ओबीसी महिला
  • पिंपरी-चिंचवड – ओपन
  • अकोला – ओबीसी महिला
  • अमरावती – ओपन
  • जालना – अनुसूचित जाति (SC) महिला
  • लातूर – अनुसूचित जाति (SC) महिला
  • छत्रपति संभाजीनगर – ओपन
  • नांदेड-वाघाला – ओपन महिला
  • नवी मुंबई – ओपन महिला
  • पनवेल – ओबीसी
  • ठाणे – अनुसूचित जाति (SC)
  • उल्हासनगर – ओबीसी ओपन
  • नागपुर – ओपन महिला
  • मालेगांव – ओपन महिला
  • इचलकरंजी – ओबीसी ओपन
  • सांगली-मिरज-कुपवाड – ओपन
  • सोलापुर – ओपन

29 महानगरपालिकाओं में कितने पद किए गए आरक्षित?

कुल 29 नगर महापालिकाओं में से 16 पद आरक्षित किए गए हैं. इनमें 1 अनुसूचित जनजाति (ST), 3 अनुसूचित जाति (SC) (जिनमें 2 महिला), 8 ओबीसी (जिनमें 4 महिला) शामिल हैं. वहीं 17 नगर महापालिकाएं ओपन कैटेगरी में हैं, जिनमें 9 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

आरक्षण तय होने के बाद अब सभी नगर महापालिकाओं में मेयर का चुनाव निगम सदन में पार्षदों के मतदान के जरिए होगा. इसके लिए अलग-अलग शहरों में नवनिर्वाचित पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, उससे पहले लॉटरी सिस्टम से तय हुए आरक्षण को लेकर राजनीतिक घमासान और तेज होता नजर आ रहा है.

जम्मू-कश्मीर: डोडा में गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत और कई अन्य हुए घायल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

China University: पढ़ाई छोड़ो, रोमांस करो! यूनिवर्सिटी ने निकाला अनोखा फरमान, पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे आप

China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…

Last Updated: March 25, 2026 16:13:03 IST

15,000 विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, सिखाये जाएंगे क्रिएटिव AI टूल्स, ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…

Last Updated: March 25, 2026 16:03:01 IST

Property Card: स्वामित्व योजना क्या है? कैसे मिलेगा संपत्ति कार्ड, जानिए इसके बड़े फायदे

SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…

Last Updated: March 25, 2026 15:49:23 IST

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…

Last Updated: March 25, 2026 15:45:31 IST

Hanuman Temple Ramboda: भारत से बाहर यहां है हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर, भक्तों की लगती है भीड़, नजारा देख मन हो जाएगा खुश

Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 15:17:47 IST

Gas Cylinder Update: सरकारी आदेश जारी, घर में PNG होने पर LPG सप्लाई बंद, जानिए क्या है नया नियम

Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…

Last Updated: March 25, 2026 15:12:51 IST