<
Categories: देश

Mamata Banerjee Bhatiji Death: ममता बनर्जी की भतीजी का घर में फंदे से लटका मिला शव, बीरभूम के घर में पसरा मातम!

Brishti Mukherjee Death: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टि मुखर्जी का शव बीरभूम स्थित घर में फंदे से लटका मिला. पुलिस डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी ब्रिष्टि मुखर्जी का शव उनके बीरभूम स्थित आवास में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा.

डिप्रेशन और पारिवारिक तनाव से जूझ रही थीं ब्रिष्टि

पारिवारिक सूत्रों और करीबियों के अनुसार, ब्रिष्टि पिछले चार-पांच सालों से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से पीड़ित थीं. उनका लगातार डॉक्टरों से इलाज चल रहा था और वे दवाइयां भी ले रही थीं.

हाल ही में अदालत में उनके तलाक का मामला शुरू हुआ था. बताया जा रहा है कि वे अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जिंदगी में चल रही उथल-पुथल से काफी परेशान थीं.

पुलिस ने दर्ज किया अननेचुरल डेथ का मामला

शुरुआती जांच के बाद पुलिस और परिजनों दोनों का प्राथमिक अनुमान है कि ब्रिष्टि ने मानसिक तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया है.

स्थानीय पुलिस ने इस घटना को लेकर अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए परिवार के सदस्यों से शुरुआती पूछताछ पूरी कर ली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST

राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, कंबल की जगह आएंगे रंगीन फ्लोरल कम्फर्टर, सफाई का भी खास इंतजाम

Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…

Last Updated: October 12, 2026 19:38:03 IST

Vande Bharat Sleeper: 24 कोच वाली ट्रेन में सफर होगा और आरामदायक, राजधानी एक्सप्रेस को देगी टक्कर; जानें खूबियां

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…

Last Updated: October 12, 2026 19:15:16 IST

क्रिकेट से बॉलीवुड तक कमाई, अब रियल एस्टेट में विराट-अनुष्का का बड़ा निवेश, जानें कितने करोड़ में खरीदी प्रॉपर्टी

Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…

Last Updated: October 12, 2026 19:02:38 IST

Cancer Medicine Price: कैंसर की महंगी दवाओं पर लगेगी लगाम! सरकार तय करेगी मुनाफे की सीमा, मरीजों को मिलेगी राहत

Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…

Last Updated: October 12, 2026 18:30:00 IST