होम / त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे माणिक सहा, बिप्लब देब को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे माणिक सहा, बिप्लब देब को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

India News Desk • LAST UPDATED : May 14, 2022, 9:52 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: 
शनिवार को अचानक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने अपना इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से ही अगले मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार किया जा रहा था। अब त्रिपुरा के नए सीएम डॉ. माणिक साहा (CM Dr. Manik Saha) होंगे। बिप्लब कुमार ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया।

बिप्लब देब ने दी माणिक साहा को बधाई

मिली जानकारी के अनुसार बिप्लब देब को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बिप्लब देब ने माणिक साहा को त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की बधाई दी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (National General Secretary Vinod Tawde) को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पार्टी का फैसला सर्वोपरि

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने की जरूरत है। हमारी पहली प्राथमिकता बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है। हमें त्रिपुरा में लंबे समय तक भाजपा को सत्ता में बनाए रखने की जरूरत है। जब तक हमारे पास एक मजबूत संगठन है। हम सरकार में हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण है।

ट्वीट कर केंद्रीय नेतृत्व और त्रिपुरा के लोगों को कहा शुक्रिया

बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में त्रिपुरा की सेवा करने की जिम्मेदारी देने पर मैं केंद्रीय नेतृत्व और त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैंने दिल से राज्य की सेवा की है और हमेशा राज्य की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा।

2018 में संभाला था सीएम का पद

बिप्लव देब 2018 में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने थे। अगले साल 2023 में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात के जैसे त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल होने के आसार है। भाजपा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए नये चेहरे को राज्य की कमान सौंपने का फैसला लिया है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : इंटेलीजेंस विंग हेडक्वार्टर पर हुए हमले मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का हाथ सामने आया, 6 लोगों को गिरफ्तार कर लांचर और दो कारों को भी किया बरामद

ये भी पढ़ें : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है बीजेपी की रणनीति?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT