<
Categories: देश

Masoom Sharma Viral Video: मासूम शर्मा ने भरे महफिल में की सरपंच की बेइज्जती? लाइव शो में किया ऐसा काम; वीडियो देख दंग रह गए लोग

Masoom Sharma Viral Video: लाइव शो के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने मुआना गांव के पूर्व सरपंच और स्टेज पर खड़े अन्य लोगों को नीचे आने को कहा.

मासूम शर्मा वायरल वीडियो: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं.बुधवार रात जींद शहर के सफीदों रोड पर दीप पैलेस में एक फैमिली फंक्शन में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर मासूम शर्मा की मुआना गांव के पूर्व सरपंच से बहस हो गई. परफॉर्मेंस के दौरान बाउंसरों और युवाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई. लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मासूम शर्मा ने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच और उनके सपोर्टर्स पर चिल्लाते हुए उन्हें नीचे उतरने को कहा. मासूम ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो. उन्होंने कहा ‘यह मेरी परफॉर्मेंस है, आप सरपंच हैं, बैठकर देखिए.’

सबके सामने टोकने पर पूर्व सरपंच गुस्सा हो गए. उन्होंने जवाब दिया कि वह नीचे उतर रहे हैं. इस पर मासूम शर्मा ने कहा, ‘हां, बैठकर देखिए. देखना है तो देखिए, नहीं तो चले जाइए.’ इसके बाद मासूम ने फिर गाना शुरू कर दिया.

बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था लाइव शो

मासूम का यह लाइव शो उनकी खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था. बता दें कि गांव ब्राह्मणवास निवासी सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की मुआना गांव निवासी यूट्यूबर धर्मबीर उर्फ धरमू के साथ शादी हुई है. उनकी बुधवार को 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में शहर के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे. विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा को भी बुलाया गया था. हालांकि झगड़े के समय डिप्टी स्पीकर मौजूद नहीं थे और पहले ही इवेंट से जा चुके थे. झगड़ा रात करीब 11:30 बजे हुआ. मासूम ने सिर्फ एक गाना गाया था, लेकिन झगड़े की वजह से शो करीब एक घंटे ही चला.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

असल में मासूम के आने से पहले महिला कलाकार और दूसरे कलाकार परफ़ॉर्म कर रहे थे. पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा और कुछ नौजवान पहले से ही स्टेज पर थे और वहीं से शो देख रहे थे. थोड़ी देर बाद सिंगर मासूम शर्मा परफ़ॉर्म करने के लिए स्टेज पर आए. स्टेज पर बैठे लोगों को देखकर वह भड़क गए. सिंगर ने तुरंत उन्हें स्टेज से उतरने को कहा. इससे नौजवान भड़क गए और उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है.मासूम शर्मा नहीं माने और स्टेज से उतरने पर अड़े रहे. पूर्व सरपंच और नौजवान मासूम की बहन के ससुराल वालों के भी करीबी हैं. जब उन्होंने गुस्से में बात की तो वे भी भड़क गए और पूर्व सरपंच के इस तरह टोकने से विवाद हो गया.

कुछ युवकों ने गलतफहमी पैदा की: धर्मू

सिंगर मासूम शर्मा के साले धर्मबीर, जिन्हें धर्मू के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा कि दो-चार युवकों ने इवेंट में गलतफहमी पैदा की और पूर्व सरपंच को भड़काया. मासूम शर्मा ने स्टेज पर बैठे लोगों से नीचे उतरने को कहा था. पूर्व सरपंच नीचे उतरने ही वाले थे. तभी उन युवकों ने सरपंच को भी नीचे उतारने की धमकी दी, जिससे पूर्व सरपंच इमोशनल हो गए. यह घटना के बाद का मामला था, लेकिन कुछ ही देर में सब कुछ सुलझ गया.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं मासूम शर्मा

इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं.हाल ही में हिसार में शो था जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था. समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जो काफी चर्चाओं में रहा था. इससे पहले 22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में मैं एक कॉन्सर्ट में गया हुआ था. वहां हरियाणा कार्निवल चल रहा था. 
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मासूम शर्मा स्टेज पर फैन का गला पकड़ते दिखाई दिए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

1 करोड़ के निवेश में 4 करोड़ का परफॉर्मेंस, समीर रिजवी ने दिल्ली को हार से बचाया; लखनऊ को चटाई धूल

Sameer Rizvi: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने कल लखनऊ के खिलाफ 70 रनों…

Last Updated: April 2, 2026 10:59:05 IST

हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक, रावण की भी दिखी झलक; कैसा है फिल्म का टीजर?

Ramayana Teaser: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. मेकर्स ने आज हनुमान…

Last Updated: April 2, 2026 10:46:04 IST

Petrol-Diesel Price UP: घर से निलने से पहले नोट करें यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price UP: नोएडा से लेकर महाराजगंज तक पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार (02…

Last Updated: April 2, 2026 10:48:33 IST

SIR के विरोध में लोगों ने पार की हदें, 7 जजों को घंटों घेर कर रखा; पश्चिम बंगाल के मालदा में मचा बवाल

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी है.…

Last Updated: April 2, 2026 10:12:29 IST

RPSC SI Admit Card 2026 Released: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

RPSC SI Admit Card 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर का एडमिट…

Last Updated: April 2, 2026 10:04:22 IST

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला, जरूरी पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी छूट; ये चीजें होंगी सस्ती

Petrochemical Duty Exemption: फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा, "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े और उसके…

Last Updated: April 2, 2026 10:00:28 IST