नागपुर जिले के काटोल तालुका के राऊळगांव के पास स्थित एक विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है।
नागपुर में फैक्ट्री में विस्फोट
नागपुर जिले के काटोल तालुका के राउलगांव के पास स्थित एक विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है. फैक्ट्री हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. जानकारी के अनुसार, खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में यह विस्फोट हुआ है. इसमें अब तक 15 लोगों की मौत और 18 मजदूर गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने इस हादसे की पुष्टि की और मीडिया को बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6 से 7 बजे के दरमियान हुई.
प्रारंभिक इंवेस्टिगेशन में बताया गया कि मजदूर विस्फोटक तैयार करने की प्रोसेस में लगे हुए थे. इस दौरान अचानक से धमाका हुआ और कई किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई पड़ी. इससे आसपास के गांव में भी डर का माहौल बन गया. लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
जानकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 मजदूर मौजूद थे. धमाका काफी तेज हुआ और फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई. इससे हालात और भी गंभीर हो गए. धुएं का गुबार उठते देख लोग भी मौके पर एकजुट हो गए. स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे में घायल लोगों को तुरंत नागपुर अस्पताल ले जाया गया. यहां पर कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन को आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के नीचे या फैक्ट्री परिसर के अंदर फंसे हो सकते हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और मलबा हटाया जा रहा है.
जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील करके सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. हादसे के पीछे की वजहों की जांच के निर्देश दिए गए हैं. प्रारंभिक तौर पर विस्फोटक बनाने की प्रोसेस के दौरान तकनीकी चूक या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की संभावना व्यक्त की जा रही है. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी. स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका इतना भयंकर था कि जमीन हिल गई और कई घरों के शीशे चटक गए. आसपास के घरों की दीवारों में दरार आ गई हैं.
Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…
Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…
India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…
Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…
Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…