<
Categories: देश

तांत्रिक के टोटके से पकड़ी गई हत्यारिन सोनम? कुंडली का ये दोष पड़ गया भारी

Meghalaya Murder Case: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है।

India News (इंडिया न्यूज), Meghalaya Murder Case: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सोनम ने ही पूरी हत्या की साजिश रची थी और भाड़े के हत्यारों को बुलाकर अपने पति की हत्या करवाई थी। शादी के बाद दोनों मेघालय के शिलांग गए थे, जहां इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सोनम ने सरेंडर किया गया है। ये मामला दिन-ब-दिन दिलस्चप होता जा रहा है। दरअसल, इस मामले में अब सबसे ज्यादा चर्चा एक ज्योतिषी की हो रही है। ज्योतिषी ने इस केस को लेकर पहले ही दो भविष्यवाणियां कर दी थी जो दोनों सच निकली है।

मैट्रिमोनियल साइट से तय हुआ रिश्ता

इसके बारे में सोनम रघुवंशी के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने कहा कि शादी के बाद दंपत्ति डेढ़ महीने तक घर से बाहर नहीं निकलते। मेरे घर से विदाई का शुभ मुहूर्त 5 जून था। मुझे 21 मई की सुबह पता चला जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से ले जा रहा था। पूछने पर पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं। दिल्ली से इंदौर, भोपाल होते हुए फ्लाइट है। सोनम के पिता ने बताया कि वे अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। उन्होंने कई प्रस्ताव देखे। एक दिन उन्होंने अपने बेटे गोविंद से कहा कि वे सोनम के लिए लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर उन्होंने एक लड़का देखा है। उनसे बात की तो परिवार अच्छा लगा। जब वे राजा से मिले तो लड़का अच्छा था। रिश्ता तय हुआ, जब कुंडली निकलवाई तो दोनों की कुंडली में मंगल एक ही भाव में था। ज्योतिषी ने कहा कि सब ठीक है।

शादी, सुहागरात और कत्ल! 2025 पतियों के लिए रहा काल, अब तक इतनी पत्नियों ने उतारा मौत के घाट

ज्योतिषी ने बताया कि हनीमून पर होगा कुछ बड़ा

हम दिवाली के बाद शादी करना चाहते थे, लेकिन राजा के पिता ने कहा कि हम इतने दिन इंतजार नहीं कर सकते। इसलिए हमने शादी की तारीख पहले ही तय कर ली। शादी के तीन दिन बाद वे सोनम को अपने घर ले गए। 16 मई को हम सोनम और राजा के साथ शादी के लिए उज्जैन गए। यहां घूमने का प्लान रहा होगा। राजा ने जाने से एक दिन पहले घर पर बताया था। इस दौरान जब राजा के परिवार ने ज्योतिषी से बात की तो उन्होंने खतरे की भविष्यवाणी की। तब से मैं थोड़ा चिंतित रहने लगा। लेकिन फिर मैंने सोचा कि जितने लोगों के पास जाऊंगा, उतनी ही बातें कही जाएंगी। इसलिए मैंने भगवान पर भरोसा किया और घर बैठ गया। अब इतनी बड़ी घटना हो गई।

उल्टी तस्वीर ने बेटी को लौटाया

राजा की हत्या के खुलासे के बाद जब सोनम की तलाश की जा रही थी तो पिता ने फिर अपने ज्योतिषी से पूछा। ज्योतिषी ने एक टोटका बताया और कहा कि घर के बाहर उल्टी तस्वीर टांग दोगे तो बेटी वापस आ जाएगी। दो दिन पहले पिता ने तस्वीर टांग दी और सोनम वापस आ गई।

पहले जिनको उतारा मौत के घाट, अब उनको दे रहा ऑफर…आखिर क्यों अफगान‍ियों को वापस देश बुला रही ताल‍िबान सरकार?

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST