Meta Connect 2026: Meta ने Meta Connect 2026 में Muse Charm नाम का छोटा AI डिवाइस दिखाया है. इसे जेब में रखा या चाबी के गुच्छे से जोड़ा जा सकता है. टैप करके यूजर बिना फोन खोले Muse AI से बात कर सकेगा और ईमेल, यात्रा योजना व दूसरे डिजिटल काम करवा सकेगा. फिलहाल यह प्रोटोटाइप है और इसकी कीमत व पूरी तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है.
Meta का ये छोटा डिवाइस बदल देगा तरीका
Meta Connect 2026: कल्पना कीजिए कि आपको AI से कोई काम करवाना है और इसके लिए न फोन निकालना पड़े, न कोई ऐप खोलना पड़े. बस जेब में रखा एक छोटा डिवाइस टैप किया और AI से बातचीत शुरू. Meta इसी दिशा में आगे बढ़ रही है. Meta Connect 2026 में कंपनी ने Muse Charm नाम का एक छोटा AI डिवाइस दिखाया है, जिसे जेब में रखा जा सकता है या चाबी के गुच्छे के साथ लगाया जा सकता है. इसका मकसद Meta के Muse AI एजेंट तक बिना फोन खोले आसान पहुंच देना है.
Muse Charm को एक छोटे AI रिमोट की तरह समझा जा सकता है. Meta के मुताबिक, इसमें Muse AI और उसका रियल-टाइम वॉयस सिस्टम दिया गया है. डिवाइस में एक छोटी स्क्रीन भी है, जिस पर Muse का डिजिटल अवतार दिखाई देता है. इसे टैप करके यूजर AI से बातचीत शुरू कर सकता है. यानी हर बार फोन अनलॉक करने या कोई ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी. इस डिवाइस के पीछे Meta का Muse AI एजेंट है, जिसे कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में पेश किया था. यह सामान्य चैटबॉट से अलग तरीके से डिजिटल काम करने के लिए बनाया गया है. Meta के मुताबिक, Muse ईमेल भेजने, यात्रा की योजना बनाने, वेबसाइट पर काम करने और फॉर्म भरने जैसे काम कर सकता है.
Meta का कहना है कि Muse किसी बड़े काम को छोटे-छोटे चरणों में बांटकर उस पर काम कर सकता है. लंबे कामों के दौरान ऐप बंद होने के बाद भी यह काम जारी रख सकता है और संवेदनशील काम करने से पहले यूज की अनुमति मांग सकता है. कंपनी ने इसके लिए Secure VM भी तैयार किया है. Meta के अनुसार, इसमें AI और यूजर का डेटा अलग वर्चुअल कंप्यूटर में रखा जाता है. ईमेल भेजने या खरीदारी जैसे संवेदनशील कामों से पहले यूजर की मंजूरी जरूरी होगी.
Muse Charm अभी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है. Meta ने Connect 2026 में इसका प्रोटोटाइप दिखाया है और कहा है कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी इस साल बाद में दी जाएगी. कंपनी इसे दिसंबर के छुट्टियों के मौसम तक उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसकी कीमत, बैटरी और पूरी तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. Meta पहले ही AI को स्मार्ट ग्लास तक ले जा रही है. कंपनी Muse को अपने AI ग्लास से भी जोड़ने की तैयारी कर रही है, ताकि यूजर बिना फोन निकाले AI से बात कर सके. ऐसे में Muse Charm Meta की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें AI को फोन और कंप्यूटर की स्क्रीन से बाहर निकालकर ऐसे डिवाइस तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जो हमेशा यूजर के साथ रहें.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…