<
Categories: देश

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्मम हत्या को अंजाम देने वाले दो लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है.

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक पुराने विवाद का अंत बेहद दर्दनाक वारदात के रूप में हुआ. मजदूरी के लिए घर से निकले करम सिंह सेनानाई अचानक लापता हो गए. परिवार और परिचित उनकी तलाश कर रहे थे, तभी उनका शव एक पुलिया के नीचे पाइप में मिला. जांच में सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया. अब इस हत्याकांड में अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं तीन अन्य आरोपियों को संदेह का बताते हुए बरी कर दिया गया.

लापता होने के बाद शुरू हुई तलाश

अभियोजन पक्ष के उप संचालक महेश पटेल के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को सुभाष ने पलसूद थाने में सूचना दी थी कि दनोद गांव के रहने वाले करम सिंह काम के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे. उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था. तलाश के दौरान सुभाष और दो अन्य लोगों को राजपुर क्षेत्र के छिंदीघाटी में पुलिया के नीचे बने पाइप में करम सिंह का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

उधार के पैसों और विवाद से जुड़ा मामला

जांच में पुराने विवाद की बात सामने आई. अभियोजन के मुताबिक, करम सिंह ने आरोपियों में से एक से 15 हजार रुपये उधार लिए थे. रकम वापस मांगने पहुंची आरोपी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था. महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद करम सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगा. अभियोजन के अनुसार, दोनों आरोपी करम सिंह को नहर की ओर ले गए. वहां उन पर चाकू और पत्थर से हमला किया गया. इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई. फिर आरोपियों ने उनकी आंखें निकाल लीं और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया. हत्या के बाद शव को पुलिया के नीचे पाइप में छिपा दिया गया था.

दो आरोपियों को उम्रकैद

पुलिस जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी अहम कड़ी बना. अभियोजन ने बताया कि वारदात वाले दिन करम सिंह और दोनों आरोपियों के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई थी. मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) एलडी सोलंकी ने उका उर्फ सीताराम और भाया उर्फ भयराम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. वहीं, मृतक के पिता समेत तीन आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया.

ये भी पढ़ें: UP Crime: मुस्कान के बाद अब रविता और प्रेमी को फांसी, पति की हत्या कर शव के पास छोड़ा सांप!

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST