देश का पहला म्यूजिकल रोड शुरू हो गया है. इस पर गाड़ी गुजरते समय इसमें ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'जय हो' की धुन सुनाई देगी. आज सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका शुभारंभ कर दिया है.
म्यूजिकल रोड मुंबई
Musical Roads: मुंबई की सड़कों पर अब केवल ट्रैफिक की आवाज नहीं बल्कि संगीत भी सुनाई देगा. इससे आपको बोरियत महसूस नहीं होगी. मुंबई कोस्टल रोड पर इस अनोखे अनुभव का मजा ले सकेंगे. धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज तटीय मार्ग को मुंबई कोस्टल रोड के नाम से भी जाना जाता है. ये सुविधा नरीमन पॉइंट से वर्ली की तरफ जाने वाली लेन पर शुरू की गई है. ये रोड अब देश का पहला म्यूजिकल रोड यानी ‘मेलोडी रोड’ बन गया है. जब गाड़ियां म्यूजिकल स्ट्रिप्स पर होकर गुजरेंगी, तो लोगों को ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ की धुन सुनाई देगी.
इस म्यूजिकल रोड का उद्घाटन 11 फरवरी दोपहर 12.30 बजे खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया गया है. म्यूजिकल रोड को स्पेशल टेक्नोलॉजी से बनी म्यूजिक स्ट्रिप्स लगाई गई हैं. इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब वाहन किसी एक तय गति से इनके ऊपर से गुजरती है, तो रोड पर पहियों के कंपन से संगीत की धुन निकलती है.
इसी तकनीक के तहत वाहन चालक फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ का मशहूर गीत ‘जय हो’ सुनाई दे सकेंगे. ये तकनीक खास होने के साथ ही यात्रियों के अनुभव को नया और आनंददायक बनाने वाला है. बता दें कि मुंबई के कोस्टल रोड को ट्रैफिक जाम से आराम, स्पीड और सी सीन्स के लिए जाना जाता है.
ये भारत का पहला म्यूजिकल रोड है लेकिन दुनिया में पहले भी कई म्यूजिकल रोड रहे हैं. जापान में सबसे ज्यादा 30 म्यूजिकल रोड हैं. दक्षिण कोरिया, यूएसए, डेनमार्क, हंगरी, चीन और अब भारत में भी म्यूजिकल रोड है. यहां पर सड़कों पर म्यूजिक सुनाई देता है. इसकी कई वीडियोज भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं.
BCCI Schedule Meeting Ahead of IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुधवार, 25 मार्च…
RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है,…
Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…
Sonu Punjaban: दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक मामले में गीता…
हालांकि, देखा जाए तो टेक मार्केट में ऐसे कई लैपटॉप हैं, जो न सिर्फ इसकी…