<
Categories: देश

NASA के नाइट वर्ल्ड मैप में पृथ्वी का सबसे रौशन जगह बना यूपी-बिहार, पीछे की वजह कर देगी हैरान

NASA Earth Picture: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा ली गई एक तस्वीर में उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे चमकीला जगह दिखा है. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे रौशन जगह कैसे बना?

NASA Earth Map: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा ली गई एक तस्वीर में उत्तर प्रदेश और बिहार धरती पर सबसे ज्यादा चमकने वाले इलाकों के तौर पर दिखाई देते हैं. अंतरिक्ष से लिए गए वर्ल्ड नाइट लाइट मैप में उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे ज्यादा रोशनी वाले इलाकों के तौर पर उभरकर सामने आया है. इस मैप के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं. बिहार को भारत के सबसे कम विकसित राज्यों में गिना जाता है. हालांकि उत्तर प्रदेश की हालत बिहार से बेहतर है, वहीं यह देश के कई विकसित राज्यों से अभी भी पीछे है.

फिर भी इस सच्चाई के बावजूद नासा द्वारा अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर में उत्तर प्रदेश और बिहार को धरती पर सबसे ज्यादा चमकने वाली जगहों के तौर पर दिखाया गया है. नतीजतन इंटरनेट पर लोग हैरान-परेशान हैं. हालांकि, इस घटना के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला है कि 13 अप्रैल को नासा ने सैटेलाइट तस्वीरों पर आधारित एक नया ग्लोबल मैप जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि 2014 से 2022 के बीच धरती पर रात की रोशनी का स्तर कैसे बदला है. धरती की यह तस्वीर बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने 1.6 मिलियन सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया, यह डेटा नौ साल की अवधि में हर रात इकट्ठा किया गया था. नतीजों से पता चला कि शहरी विकास की वजह से उत्तरी भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में रात की रोशनी की तीव्रता बढ़ गई है.

लोगों में बढ़ी उत्सुकता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नासा अर्थ द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर से लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है. नासा की इस रिसर्च के बारे में बताया गया कि वैज्ञानिकों की एक टीम ने Visible Infrared Imaging Radiometer Suite (VIIRS) द्वारा ली गई तस्वीरों का विश्लेषण किया. इस रिसर्च के लिए एक नए एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया था; इसके नतीजों वाली तस्वीर में सुनहरे रंग में दिखाए गए इलाके रात की रोशनी की ज़्यादा तीव्रता को दर्शाते हैं, जबकि बैंगनी रंग में दिखाए गए इलाके रात की सामान्य रोशनी को दिखाते हैं.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

इस रिसर्च के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. नासा अर्थ द्वारा यह तस्वीर साझा किए जाने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या बिहार दुनिया के सबसे ज्यादा या शायद सबसे ज्यादा चमकने वाले इलाकों में से एक है?  इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहार जो ज्ञान की धरती है, सबसे ज्यादा चमक रहा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश-बिहार की यह चमक पिछले 10-15 सालों में भारत की सबसे हैरान करने वाली उपलब्धि है. हर कोने-कोने तक बिजली पहुंचाना, उद्योगों को बढ़ाना, भारत में सबसे तेजी से बढ़ती प्रति व्यक्ति आय और वह जनसंख्या घनत्व जिससे सभी को फायदा हो रहा है. ये सब सीधे अंतरिक्ष तक चमक रहे हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST