<
Categories: देश

Ajit Pawar: करोड़ों की संपत्ति के मालिक अजित पवार, महंगी गाड़ियों का भी था शौक; महाराष्ट्र के सबसे अमीर शख्स में थे शुमार

Ajit Pawar Networth: महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया. इसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी सवार थे, जिनका निधन हो गया है. इस घटना के बाद से हर कोई अजित पवार के बारे में जानना चाह रहा है. जानिए कितनी है उनकी कुल संपत्ति.

Ajit Pawar: पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान एक विमान हादसा हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सवार थे. डेस्क DGCA ने कन्फर्म किया है कि इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई है. इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है. आपको बता दें कि अजित पवार अपन पीछे कई करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं. इसमें कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं. 

कितनी है नेटवर्थ?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 2024 में बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते समय हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. 
उसके मुताबिक अजित पवार के पास करीब 124 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं, अजित पवार के पास कुल 7 लाख हजार रुपये नकद थे, जबकि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के पास 6 लाख रुपये के आसपास कैश हैं. आपको बता दें कि उनकी गिनती महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में होती है. 

क्या है चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा?

पिछले पांच वर्षों में अजित पवार की संपत्ति में काफी बढ़ोत्तरी हुई, जिसकी पुष्टि उनके चुनावी हलफनामे में हुई थी. दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2019 के मुकाबले उनकी अचल संपत्ति में करीब 10 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई. अगर अभी की बात की जाए, तो अजित पवार के पास कुल 37 करोड़ 15 लाख 70 हजार 29 रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी चल संपत्तियों का मूल्य 8 करोड़ 22 लाख 60 हजार 680 रुपये बताया गया. 

करोड़ों का है निवेश

अजित पवार ने कई करोड़ निवेश किए थे. पोस्ट ऑफिस की बचत और बीमा योजनाओं में अजित पवार ने 10 करोड़ 79 लाख 21 हजार 155 रुपये का निवेश किया है, वहीं उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का निवेश 44 लाख 29 हजार 463 रुपये का है. इस हिसाब से अजित पवार ने अलग-अलग कंपनियों में 
करीब 8 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के शेयर भी लगाए थे. 

महंगी गाड़ियों का शौक

अजित पवार के पास कई महंगी गाड़ियां भी थीं. उनके घर 3 ट्रेलर, टोयोटा कैमरी, होंडा सीआरवी और ट्रैक्टर है. इन सबकी कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST