Ajit Pawar Last Post: विमान हादसे से पहले अजित पवार की अंतिम पोस्ट में देखें उन्होंने किन्हें याद किया. प्लेन में कुल पांच लोग कौन थे.
अजित पवार
Ajit Pawar Last Post: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हो गया. हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार की जान चली गई.
वहीं हादसे से महज कुछ मिनट या थोड़े समय पहले अजित पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था. जिसमें उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के अग्रदूत, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी.
इसमें उन्होंने लिखा था कि, उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया. उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने कंफर्म किया है कि मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर प्लेन में कुल पांच लोगों सवार थे जिनकी मौत हो गई है. इस प्लेन में 5 लोग सवार थे. प्लेन की क्रैश लैंडिंग हुई और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ प्लेन में थे. प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में बच नहीं पाया है.
Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…
Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…
Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…
Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…
Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…
Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…