<
Categories: देश

PM Modi Speech: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन, यहां पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाषण दिया. आइए उनके भाषण की 10 बड़ी बातों को जानते हैं.

PM Modi Speech: आज शनिवार (28 मार्च, 2026) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाषण के दौरान सपा और कांग्रेस को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी. लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी.

2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा. जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने इस पर काम नहीं होने दिया. लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी और दिल्ली में भाजपा-NDA की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया है.

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

  1. पीएम मोदी ने कहा कि आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है. सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं क्योंकि युवाओं को पता है कि ये जो काम हो रहा है ये भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है.
  2. आज हम विकसित यूपी विकसित भारत अभियान का एक नए अध्याय शुरू कर रहे हैं. आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में एक हो गया है.
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा. पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है.
  4. किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती. ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं. साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं.
  5. समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले सीएम नोएडा आने से डरते थे. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. नोएडा को अपने हाल पर छोड़ दिया था.
  6. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने वीडियो में देखा कि यह एक ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, जहां से हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा.
  7. मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है. हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है.
  8. पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है. युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान पेट्रोल-डीजल, गैस आदि ऐसे कई चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है.
  9. पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है.
  10. उन्होंने कहा कि साथियों इस एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है.
Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Assam Election 2026: कई महिलाओं ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दी फ्लाइंग किस तो एक ने चूम लिया, वीडियो वायरल

Women Supporters Kiss CM Himanta: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को…

Last Updated: March 28, 2026 15:46:23 IST

UGC Alert: आपका भी कॉलेज कहीं लिस्ट में नहीं है शामिल? UGC ने जारी की फर्जी संस्थानों की सूची

UGC Fake University: राजस्थान में पढ़ाई या एडमिशन की सोच रहे छात्रों के लिए जरूरी…

Last Updated: March 28, 2026 15:33:43 IST

Kids Health: DDH क्या है? वरुण धवन की बेटी लारा में 1.5 साल में चला पता, जानिए लक्षण, कारण और इलाज

DDH Treatment: वरुण धवन की बेटी लारा में 1.5 साल की उम्र में सामने आई…

Last Updated: March 28, 2026 15:27:56 IST

Weight Loss: 1 महीने में कितना वजन घटाना सही? जल्दी वेट लॉस के चक्कर में कहीं गलती तो नहीं कर रहे आप

Weight Loss Per Month: अगर शरीर का वजन एक बार बढ़ जाए तो फिर कम…

Last Updated: March 28, 2026 15:27:56 IST

Love Marriage Side Effects: पति ने मांगा खाना तो पत्नी ने की ऐसी हरकत…, वीडियो वायरल

हाल ही में पति-पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके…

Last Updated: March 28, 2026 15:24:09 IST

IPL 2026: SRH के ‘धुरंधरों’ को कैसी रोकेगी RCB? ये 12 खिलाड़ी दिलाएंगे जीत, ऐसी होगी Playing XI

RCB vs SRH Predicted Playing XI: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी और सनराइजर्स…

Last Updated: March 28, 2026 15:20:35 IST