<

क्या लड़की होना सच में है पाप? दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को एक बार फिर से किया शर्मसार

ओडिशा के बलांगीर जिले (Balangir District) से मानवता को शर्मसार (Shameful to humanity) करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया है. घटना के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

Odisha Crime News: ओडिशा के बलांगीर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.  इस घटना के बारे में पढ़ते ही आपकी रूह कांप जाएगी. एक बार फिर से मानवता से विश्वास उठता है हुआ नज़र आ रहा है. जहां आज भी हम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हैं, लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि आखिर बेटों को कौन शिक्षित करेगा. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है झकझोर देने वाला मामला?

ओडिशा के बलांगीर जिले से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने ने सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया है. दरअसल, एक नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है. इस जघन्य अपराध की सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि इसमें शामिल छह आरोपियों में से पांच पीड़ित छात्रा के अपने ही सहपाठी थे. हालांकि, इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों द्वारा बनाया गया इस घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. 

वारदात का घटनाक्रम और दी गई धमकी

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले तो पीड़ित छात्रा को बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर बुलाया और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.  लेकिन आरोपियों की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई, जब उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता को धमकाने की कोशिश कि, अगर उसने जुबान खोली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. तो वहीं, आरोपियों ने खुद ही वह वीडियो इंटरनेट पर फैला दिया, तब जाकर परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी हासिल हुई. 

घटना को लेकर कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

पीड़िता के पिता ने साहस दिखाते हुए बलांगीर के पुलिस अधीक्षक (SP) जी. अभिलाष से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. तो वहीं,  एसपी के निर्देश पर तुरेकेला पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने घटनाक्रम में गंभीरता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सभी आरोपियों पर धारा 70 और 77 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट धारा 6 (गंभीर मर्मभेदी यौन हमला) के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66E (निजता का उल्लंघन) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. 

वारदात के बाद से समाज में देखने को मिला भारी आक्रोश

तो वहीं, इस घटना को लेकर प्रदेशभर के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. जहां, शिक्षण संस्थानों में सहपाठियों द्वारा ही ऐसी वारदात को अंजाम देना किशोरों के मानसिक भटकाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों जैसे फोन और वीडियो की जांच में जुटी हुई है ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके. 

Darshna Deep

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST