Live TV
Search
Home > देश > फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है. हिंदोल क्षेत्र के राजमोहनपुर इलाके में स्थित एक निजी फार्महाउस के भीतर हाथी का शव जमीन में दबा होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

Written By:
Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST

Mobile Ads 1x1

सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने फार्महाउस का निरीक्षण किया. जांच के दौरान परिसर में एक संदिग्ध स्थान चिन्हित किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में खुदाई कराई गई. खुदाई के दौरान हाथी का शव बरामद हुआ.

करंट से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत बिजली के करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल के आसपास मिले कुछ विद्युत तारों के आधार पर अधिकारियों को संदेह है कि जंगली जानवरों को दूर रखने के लिए बिजलीयुक्त तार लगाए गए हो सकते हैं. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

3 लोगों से पूछताछ जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए फार्महाउस परिसर को जांच के दायरे में लिया गया है. पुलिस और वन विभाग ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है. जांच के सिलसिले में फार्महाउस मालिक, एक जेसीबी चालक और एक सुरक्षा कर्मी सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें हाथी की मौत और शव को जमीन में दबाए जाने की परिस्थितियां भी शामिल हैं.

30-40 साल का है हाथी

ढेंकानाल डीएफओ ललित पात्रा ने कहा,”हमने वेटरिनरी ऑफिसर्स और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के साथ प्राइमा फेसी जांच की है. जांच में लग रहा है कि हाथी की मौत करंट लगने की वजह से हुई है. निश्चित तौर पर चूंकि हाथी को गाड़ दिया गया है,इससे पता चल रहा है कि मामले को जान बूझकर अंजाम दिया गया है. हाथी लगभग 30-40 साल का है. इस प्रजाति के हाथी के दांत नहीं होते हैं.लगभग 2-3 दिन पहले हाथी की मौत हुई है और उसे गाड़ा गया है. हमनें इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में से एक फार्म के मालिक हैं,एक जेसीबी ऑपरेटर है और एक सुरक्षाकर्मी है. हम जल्द से जल्द जांच पूरा कर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई करेंगे.”

यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.

MORE NEWS