Live TV
Search
Home > देश > Odisha Crime News: मंगलसूत्र गिरवी रख खरीदा कट्टा, 2 प्रेमियों संग मिलकर पत्नी ने करवा दिया पति का कत्ल; रची ऐसी साजिश पुलिस भी रह गई हैरान!

Odisha Crime News: मंगलसूत्र गिरवी रख खरीदा कट्टा, 2 प्रेमियों संग मिलकर पत्नी ने करवा दिया पति का कत्ल; रची ऐसी साजिश पुलिस भी रह गई हैरान!

Odisha Crime News: ओडिशा में पत्नी ने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि मंगलसूत्र गिरवी रख हथियार खरीदे और वारदात के बाद पुलिस को गुमराह किया.

Written By:
Published: November 24, 2026 11:40:58 IST
Last Updated: November 24, 2026 11:40:58 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime News: ओडिशा के सुवर्णपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि हत्या के लिए हथियार खरीदने के पैसे जुटाने के लिए महिला ने अपना सोने का मंगलसूत्र तक गिरवी रख दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई. हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुदाम नाग के रूप में हुई है. उसकी पत्नी कविता नाग का पिछले करीब एक साल से त्रिलोचन बाग उर्फ टिंकू के साथ प्रेम संबंध था. वहीं, युवराज साहू के साथ भी उसके करीब 12 साल पुराने संबंध होने की बात सामने आई है. जांच में पता चला कि सुदाम को पत्नी और त्रिलोचन के रिश्ते पर आपत्ति थी. उसने त्रिलोचन को घर आने और पत्नी से संपर्क रखने से मना किया था. इसी बात को लेकर तीनों ने कथित तौर पर सुदाम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

मंगलसूत्र गिरवी रख जुटाए 45 हजार रुपये

पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए हथियार खरीदने के पैसों का इंतजाम कविता ने किया. उसने अपना सोने का मंगलसूत्र त्रिलोचन को दे दिया. त्रिलोचन ने इसे एक स्थानीय सुनार के पास गिरवी रखकर करीब 45 हजार रुपये हासिल किए. इसके बाद राउरकेला से देसी पिस्तौल और कारतूस खरीदे गए. हथियार के लिए कुछ भुगतान नकद और फोनपे के जरिए भी किया गया था.

लोकेशन की जानकारी देकर कराई पति की हत्या

17 नवंबर की शाम सुदाम अपनी बाइक लेने डूंगुरीपाली के एक गैराज गया था. आरोप है कि युवराज फोन के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था और कविता को जानकारी दे रहा था. कविता व्हाट्सएप कॉल के जरिए त्रिलोचन को पति की लोकेशन बताती रही. इसके बाद त्रिलोचन ने पनकेल छक के पास सुदाम को घेरकर गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, उस पर पहले दो गोलियां चलाई गईं. जमीन पर गिरने के बाद उसे करीब से दो और गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Pune University News: 14 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही छात्रा, पूरी रात अंदर बिताई; सुबह टेक्नीशियन ने खोला दरवाजा

पति की हत्या के बाद पुलिस को किया गुमराह

वारदात के बाद कविता ने खुद को बचाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात हमलावरों ने उसके पति की हत्या कर दी है. हालांकि, पुलिस ने चश्मदीदों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हो गया. पुलिस ने कविता, त्रिलोचन और युवराज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्तौल, मृतक का मोबाइल फोन, पांच अन्य मोबाइल और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Madras High Court: मैरिज सर्टिफिकेट भी नहीं आया काम, हिंदू-ईसाई की शादी को हाई कोर्ट ने क्यों बताया अमान्य?

MORE NEWS