<
Categories: देश

Omar Abdullah government: उमर सरकार की कैबिनेट हुई पूरी, 4 नए मंत्रियों के साथ सभी 9 पद भरे

Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है. इसके साथ ही 9 सभी पद भरे रहे. सभी मंत्रियों ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सामने शपथ ली.

Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में मंगलवार को चार नए चेहरों की एंट्री हुई. श्रीनगर में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चार विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस विस्तार के साथ ही सरकार के मंत्रिमंडल में सभी नौ पद भर गए हैं. समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम श्रीनगर के चश्मा शाही स्थित लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. इस फैसले के बाद सरकार के सामने अब प्रशासन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने की जिम्मेदारी होगी.

इन चार नेताओं को मिली जगह

उमर सरकार में शामिल किए गए चारों मंत्री नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हैं. इनमें खानयार विधानसभा सीट से विधायक अली मोहम्मद सागर का नाम प्रमुख है. वह सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और पार्टी के अनुभवी नेताओं में शामिल हैं. इसके अलावा हब्बा कदल से विधायक शमीमा फिरदौस को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. कुपवाड़ा जिले की त्रेहगाम सीट से विधायक मीर सैफुल्लाह और अनंतनाग जिले के पहलगाम से विधायक अल्ताफ अहमद वानी, जिन्हें अल्ताफ कालू के नाम से भी जाना जाता है, ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अपने अनुभवी नेताओं के साथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में शामिल किया है.

उमर अब्दुल्ला समेत अब कुल नौ मंत्री

चार नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्रिपरिषद में कुल नौ सदस्य हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत केंद्र शासित प्रदेश में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत तक सीमित है. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिहाज से यह संख्या नौ होती है. इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ सकीना इटू, जावेद राणा और जावेद अहमद डार मंत्रिमंडल में शामिल थे. नए विस्तार के बाद ये सभी अपने पदों पर बने रहेंगे.

जनता की शिकायतों पर रहेगा जोर

कैबिनेट विस्तार का मकसद प्रशासनिक कामकाज को गति देना और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को बेहतर बनाना बताया जा रहा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों के चयन में अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा गया. अब मंत्रिमंडल के सभी पद भरने के बाद सरकार के सामने विभिन्न विभागों के कामकाज में तालमेल बनाने, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने की चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें: DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

India vs New Zealand: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 3 मैचों में 139 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…

Last Updated: October 27, 2026 18:36:27 IST

इमरान खान को 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से राहत, हाईकोर्ट ने FRRO के नोटिस पर लगाई रोक

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…

Last Updated: October 27, 2026 18:21:21 IST

Katihar viral video: कटिहार की सिफत खातून और सूरज सोनी ने घर से भागकर की शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…

Last Updated: October 27, 2026 18:09:20 IST

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…

Last Updated: October 27, 2026 18:01:12 IST

पत्नी के जिम जाने के बाद घर में घुसा ट्रेनर, सोते हुए पति पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, क्या है मामला?

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के वसुंधरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 27, 2026 17:46:56 IST

क्या संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिया स्टैंड? नेट में अकेले खड़े युवा खिलाड़ी को ऐसे दिया सहारा, जानें पूरा मामला

Vaibhav Suryavanshi opening: वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन की दरियादिली की चर्चा हो रही…

Last Updated: October 27, 2026 17:44:08 IST