Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार्यक्रम में पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से इनकार कर दिया. इसे लेकर उमर अब्दुल्ला की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, सीएम एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. उद्घाटन के लिए जो रिबन लगाया गया था, वह भारतीय तिरंगे के रंगों जैसा था. जैसे ही वो कैंची लेकर आगे बढ़े तो उनकी नजर रिबन के रंगों पर पड़ी. राष्ट्रध्वज के प्रतीकात्मक रंगों को ‘काटने’ के बजाय उन्होंने तुरंत अपनी कैंची रोक दी और इसे काटने से साफ मना कर दिया.
साथी ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रिबन को काटा न जाए. उन्होंने कहा कि इसे बेहद सम्मान के साथ खोलकर फोल्ड किया जाए. इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, सलाहकार नासिर असलम वानी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
#WATCH | Srinagar | Jammu & Kashmir CM Omar Abdullah refuses to cut a tricoloured inaugural ribbon to mark the official opening of the two-day Handicrafts & Handloom Exhibition, instead asks the organisers to remove it and keep it safely pic.twitter.com/d2o6kYzKH2
— ANI (@ANI) April 15, 2026
फिलहाल मुख्यमंत्री के इस कदम को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और प्रोटोकॉल के पालन के रूप में देखा जा रहा है. माना जाता है कि तिरंगे से जुड़े नियमों और मर्यादाओं का पालन करना बेहद जरूरी है और सीएम उमर अब्दुल्ला ने उसी का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया.
‘जब बात तिरंगे के सम्मान की हो, तो कोई समझौता नहीं’
वहीं उमर अब्दुल्ला के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा- “जब बात तिरंगे के सम्मान की हो, तो कोई समझौता नहीं, उमर अब्दुल्ला ने आज दिल जीत लिया.” एक दूसरे यजर ने लिखा- “ये सही काम क्या सर जी ने, उसे दंड देना चाहिए जिस से तिरंगा वाला रिबन लगाया.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- “समारोह के उद्घाटन के लिए काटने को तिरंगा फीता? ये तो जान बूझ कर उमर अब्दुल्ला को फंसाने के लिए लगाया गया फीता लग रहा है मुझे. वो तो उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे फीते को देखते ही उसे बड़े एहतराम से लपेट कर अलग रखवा दिया.”