Pahalgam Attack Video: वो मंजर जिसने पूरे देश को अंदर तक झकझोर दिया. 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए उस हमले का वीडियो आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है. चीख-पुकार, डर और बेबसी से भरे उन पलों को जिसने भी देखा, उसका दिल सिहर उठा. उस वीडियो में कैद हर एक दृश्य दर्द की कहानी कहता है.किसी ने अपना अपनों को खोया, तो किसी की दुनिया ही उजड़ गई. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, पूरे देश में शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई. बता दें कि इस हत्याकांड में 26 बेगुनाह लोगों को बेरहमी से मार दिया गया.एक साल बाद भी वो वीडियो लोगों के दिलों में वही दर्द और भावनाएं जिंदा कर देता है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं.
खौफनाक दृश्य
इस वीडियो आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी शुरू करने का खौफनाक दृश्य कैद है. यह फुटेज गलती से उस व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया था जो हमले के समय ज़िपलाइनिंग कर रहा था. वीडियो की शुरुआत में भट्ट घाटी के मनोरम दृश्य के ऊपर ज़िपलाइन करने की तैयारी करते हुए दिखाई देते हैं.वीडियो आगे बढ़ता है और वे मुस्कुराते हुए इस सवारी का आनंद लेते नज़र आते हैं, मानो उन्हें इस बात का कोई अंदाज़ा ही न हो कि क्या हो रहा है, जबकि दूर से आती गोलियों की हल्की आवाज़ सुनाई देती है. कुछ ही क्षणों बाद वीडियो में एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद गिरते हुए दिखाया गया है. पूरे वीडियो में भट्ट इस बात से बेखबर बने रहते हैं कि उनके नीचे आतंकी हमला हो रहा है.
Remember, right before the Pahalgam attack, this zipline operator chanted a war cry
This war cry is wailed before attacking the enemy
The existence of Hindus is intolerable to them pic.twitter.com/8yo8Td7ZDH
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) March 6, 2026
शहीद विनय नरवाल की पत्नी का इमोशनल वीडियो
हरियाणा के 25 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी को 10 दिन से भी कम समय हुआ था। विनय अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर थे, तभी आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी उन्हें आखिरी विदाई देते हुए काफी इमोशनल दिखीं. वीडियो देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.
#WATCH | Delhi | Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal’s wife bids an emotional farewell to her husband, who was killed in the Pahalgam terror attack
The couple got married on April 16. pic.twitter.com/KJpLEeyxfJ
— ANI (@ANI) April 23, 2025
हमले के तुरंत बाद का वीडियो
पहलगाम आतंकी हमले के इस वीडियो में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी एक महिला के साथ खड़ी दिख रही हैं. शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी एक लोकल कश्मीरी से बात कर रही हैं, तभी एक आतंकवादी आता है और उन्हें गोली मार देता है. फिर महिला लोकल कश्मीरी से “मेरे पति को बचा लो” की गुहार लगाती है. इसके बाद लोकल कश्मीरी आदमी हमले में घायल एक आदमी को बोतल देता है. यह वीडियो देखकर दिल टूट जाएगा.
🚨 THEY. WERE. MASSACRED. BECAUSE. THEY. WERE. HINDUS.
Do not let the media or political elites sanitize what just happened in Pahalgam, Kashmir. This was not a “tourist attack.”
It was a religious cleansing—a ritualistic slaughter committed by Islamic terrorists who asked the… pic.twitter.com/LFZlNAcNY8
— Amy Mek (@AmyMek) April 23, 2025
मौत से पहले का आखिरी वीडियो
इस वीडियो में दिख रहा कपल साउथ इंडिया से कश्मीर घूमने आया है, और अपनी ट्रिप के बारे में डिटेल्स शेयर कर रहा है. वीडियो में पति-पत्नी काफी खुश दिख रहे हैं, और शिकारा राइड का मज़ा ले रहे हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद, महिला के पति को टेररिस्ट गोली मार देते हैं. वीडियो देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.
Naah! Man this is so heartbreaking 💔 😭 (Last Video 💔 of Karnataka’s Manjunath who was killed in the terrorist attack in Pahalgam)
pic.twitter.com/uvdjYkYdHC— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 22, 2025