<
Categories: देश

Pakistan ने फिर दिखाई अपनी औकात, Sharif के नौसेना प्रमुख अशरफ ने विवादित क्रीक का दौरा किया, भारत ने दी सख्त चेतावनी

Pakistan Navy Chief Sir Creek visit: पाकिस्तान एक बार फिर अपने नापाक करनामों से बाज नहीं आ रहा है. उसने पाक और भारत समुद्री सीमा पर विवादित सिर क्रीक का दौरा किया. जिससे भारत ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है.

Admiral Naveed Ashraf Visit Creek: पाकिस्तान-भारत समुद्री सीमा पर सिर क्रीक विवादित क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने इस संवेदनशील क्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की अग्रिम चौकियों का दौरा किया. इस दौरे को भारत ने जानबूझकर की गई सैन्य आक्रामकता करार देते हुए कड़ी निंदा की है.

 क्या कहा पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख ने?

एडमिरल अशरफ के इस दौरे का उद्देश्य पाकिस्तान की परिचालन तैयारियों और उसकी रणनीतिक स्थिति को प्रदर्शित करना माना जा रहा है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सिर क्रीक से जिवानी तक पाकिस्तान समुद्री सीमांत के प्रत्येक इंच की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उनका यह कदम विवादित तटीय क्षेत्र में पाकिस्तान के अड़ियल रुख और सैन्य दखल का संकेत माना जा रहा है.

 तीन 2400 टीडी होवरक्राफ्ट को किया शामिल 

दौरे के दौरान पाकिस्तानी नौसेना ने अपनी तीन अत्याधुनिक 2400 टीडी होवरक्राफ्ट को औपचारिक रूप से शामिल किया. ये होवरक्राफ्ट उथले जल, रेत के टीले और क्रीक क्षेत्र जैसी दलदली व जटिल भू-आकृति वाले इलाकों में प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं. इस कदम से पाकिस्तान नौसेना को सैन्य और परिचालन मजबूती मिल सकती है और यह सर क्रीक जैसे विवादित समुद्री क्षेत्रों में उसकी पकड़ को मजबूत करेगा. एडमिरल अशरफ ने कहा कि ये पोत समुद्री सीमांतों की सुरक्षा और क्षेत्रीय रणनीतिक दृष्टि का प्रतीक हैं. उन्होंने इसे केवल सैन्य आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संप्रभुता, आर्थिक स्थिरता और समुद्री सुरक्षा का आधार बताया.

क्या पड़ेगा इसका क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव?

इस दौरे को भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसियों ने गंभीर रूप से देखा है. इसे विवादित समुद्री क्षेत्रों में सैन्य आक्रामकता का प्रदर्शन माना जा रहा है. विशेष रूप से यह कदम भारत के ट्राई-सेवा ज्वाइंट अभ्यास से ठीक पहले हुआ, जिसे नई दिल्ली ने उकसावे और सुनियोजित रणनीति के रूप में देखा है.

भारतीय खुफिया सूत्रों का मानना है कि इस हाई-प्रोफाइल नौसैनिक गतिविधि का दोहरा उद्देश्य है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ाना. सर क्रीक विवाद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करना. इसके साथ ही यह कदम कच्छ की खाड़ी और अरब सागर में बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों को रोकने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST