<
Categories: देश

छात्राओं से छेड़छाड़, बमबाजी और फायरिंग से दहला पटना यूनिवर्सिटी; दो हॉस्टल के बीच हुई भिड़ंत

Bihar: पटना छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच गोलीबारी और बमबाजी हुई. सीवी रमण और जैक्शन हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े गए.

Bihar: पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां छात्राओं से छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच जमकर बमबाजी और गोलीबारी हुई. घटना सुल्तानगंज थाना इलाके के कृष्णा घाट के पास हुई. इसमें दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पीरबहोर और सुल्तानगंज थाने की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची. पुलिस ने FSL टीम की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, बम के बचे हुए हिस्से और एक फ्यूज बरामद किया गया है. इसके अलावा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है.

क्या है पूरा मामला?

सुल्तानगंज थाने के सब-इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि जंक्शन हॉस्टल और सीवी रमन हॉस्टल के स्टूडेंट्स के बीच एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि एक तरफ से बम फेंके गए, जबकि दूसरी तरफ से गोली चलने की खबर है. पुलिस पास के CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है.

स्टूडेंट्स में तनाव

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस बीच, दो दिन बाद होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर स्टूडेंट्स में तनाव बना हुआ है. स्टूडेंट्स का कहना है कि पूजा के दौरान बड़ी घटना होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए. फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने का वादा कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST

‘मैं माफी चाहूंगा…’, जब दुल्हा-दुल्हन के सामने अचानक आ गए पीएम मोदी, जोड़े को दिया आशीर्वाद

Modi Wedding Surprise Couple: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिसॉर्ट्स में नए…

Last Updated: April 13, 2026 19:15:39 IST