होम / Petrol Diesel Price: जनवरी के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल, जानें अपने शहर में तेल के दाम  

Petrol Diesel Price: जनवरी के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल, जानें अपने शहर में तेल के दाम  

Reepu kumari • LAST UPDATED : January 31, 2024, 5:54 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Petrol Diesel Price: 31 जनवरी 2024 को देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार तय होती है।

बुधवार, 31 जनवरी 2024 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ने लोगों को राहत दी है। आइए जानते हैं किस शहर में क्या है ईंधन की कीमत…

दिल्ली
पेट्रोल 96.72
डीजल 89.62

लखनऊ
पेट्रोल 96.57 रु
डीजल 89.76 रुपये

नोएडा
पेट्रोल 96.58 रु
डीजल 89.75 रुपये

गाज़ियाबाद
पेट्रोल 96.58 रु
डीजल 89.75 रु

जयपुर
पेट्रोल 108.48
डीजल 93.72

पटना

पेट्रोल-107.24

डीजल-94.04

घर बैठे जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम…

अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी आपको घर बैठे ही फोन पर मिल जाएगी। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, BPCL उपभोक्ता को RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको सारी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी । एचपीसीएल उपभोक्ता को एचपीप्राइस और शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज बदलती हैं…

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती हैं। दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

हर शहर में अलग-अलग दरें क्यों?

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

ये भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Parineeti Chopra के पास नहीं थे ट्रेनर अफोर्ड करने के पैसे, को-एक्टर उड़ाते थे मजाक-Indianews
Ghaziabad-Noida: इन क्षेत्रों में पुरुष के मुकाबले महिलाओं के मतदान में हुई गिरावट, यहां देखें आंकड़े-Indianews
Arizona: एरिज़ोना-न्यू मैक्सिको लाइन के पास ट्रेन बेपटरी, आग बुझाने कोशिश जारी- indianews
Viral Video: वरमाला में दुल्हे ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप; वीडियो वायरल-Indianews
Upgradable ATM: भारत का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च! जानें उसके लाभ; सुविधाएं- indianews
अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT