Petrol diesel price today 8 november 2026: दिवाली के दिन यानी रविवार, 8 नवंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल विपणन कंपनियों ने सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए, जिनमें ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले के स्तर पर बरकरार हैं. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड का भाव 6 नवंबर के कारोबार में करीब 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. पिछले महीने के अंत में यह करीब 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था. कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से तेल कंपनियों की लागत पर दबाव कुछ कम हो सकता है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव घटने का असर घरेलू पेट्रोल डीजल की कीमतों पर तुरंत पड़े, यह जरूरी नहीं है. भारत में खुदरा कीमतें टैक्स, डीलर कमीशन और अन्य कारकों पर भी निर्भर करती हैं.
दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल डीजल के दाम
देश के अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्य के करों और स्थानीय शुल्क के कारण अलग अलग हैं. 8 नवंबर को प्रमुख शहरों में एक लीटर ईंधन के दाम इस प्रकार हैं:
- नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर.
- मुंबई: पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर.
- नोएडा: पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर.
- तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.40 रुपये प्रति लीटर.
- चंडीगढ़: पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर.
- चेन्नई: पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर.
- गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर.
- जयपुर: पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर.
- पटना: पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर.
- कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर.
- बेंगलुरु: पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर.
- हैदराबाद: पेट्रोल 116.15 रुपये और डीजल 104.23 रुपये प्रति लीटर.
रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये डॉलर की विनिमय दर समेत कई कारकों को ध्यान में रखकर ईंधन के दाम तय करती हैं. इसके बाद राज्य सरकारों के वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण अलग अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.
कच्चे तेल की कीमतों में क्यों आई नरमी?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 नवंबर को ब्रेंट क्रूड 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. बाजार में भू राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और आपूर्ति से जुड़ी परिस्थितियों के कारण कीमतों पर दबाव आया. हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार चढ़ाव बना हुआ है.