PM Kisan Yojana News: देश के अन्नदाता पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. नवरात्रि और दिवाली के बीच, लगभग 10 करोड़ किसानों को खुशखबरी मिल सकती है.
pm kisan yojana news
PM Kisan Yojana: किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. पीएम योजना की 21वीं किस्त को लेकर किसान भाई लंबे समय से आस लगाए बैठे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक जल्द ही उनके खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे. सरकार PM Kisan 21st Installment Date को लेकर जल्द ही बड़ा और राहतभरा एलान करने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवरात्र और दिवाली के बीच 9 करोड़ किसानों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
वैसे तो सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की है. लेकिन पीएम किसान की 20वीं किस्त इस साल 2 अगस्त को किसानों के खातों में जमा की गई थी, जिससे देश भर के 9.7 करोड़ से ज़्यादा किसानों को लगभग 20,500 करोड़ रुपये की सीधी वित्तीय सहायता मिली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतज़ार अक्टूबर में खत्म हो जाएगा. सरकार दिवाली से पहले किसानों के खातों में 21वीं किस्त भेज सकती है. लगभग 10 करोड़ किसानों को 2,000 रुपये मिलेंगे. अब तक 20 किस्तें मिल चुकी हैं. हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं.
कई किसानों की 21वीं किस्त में देरी हो सकती है. दरअसल, कई किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपकी 21वीं किस्त में भी देरी हो सकती है. इसलिए, आपके पास अभी भी मौका है. अगर आप 2,000 रुपये पाने से चूकना नहीं चाहते, तो तुरंत अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें. इसके अलावा, आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए, क्योंकि सरकार आधार के ज़रिए भुगतान करती है.
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…