<
Categories: देश

क्या जल्द आएगी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कई किसान बेसब्री से कर रहे है, ऐसे में जानें कि इस योजना को लेकर लेटस्ट अपटेड क्या आया है?

PM Kisan Samman Nidhi Update: देश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 21वीं किस्त जल्द जारी की जा सकती है. सरकार इस योजना के जरिए हर साल करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करती है ताकि खेती के दौरान आने वाले खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सके.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

भारत सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी. इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है. इस स्कीम के तहत हर साल किसानों को कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. यानी हर चार महीने में किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है.

अब तक कितनी किस्तें मिल चुकी हैं?

केंद्र सरकार अब तक पीएम किसान योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है. पिछली यानी 21वीं किस्त मुख्य रूप से बाढ़ प्रभावित राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों के खातों में भेजी गई थी. बाकी राज्यों के किसान अब अगली ट्रांजेक्शन का इंतजार कर रहे हैं.

कब जारी होगी अगली किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है. माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद, यानी 14 नवंबर के बाद, सरकार इस किस्त को जारी कर सकती है.

किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें

जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करानी होगी. बिना ई-केवाईसी के किसानों को योजना की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इसके लिए किसान pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

इसके अलावा, योजना में शामिल किसानों के लिए भूलेख सत्यापन (land record verification) भी अनिवार्य है. अगर आवेदन करते समय किसी किसान ने गलत जानकारी दर्ज की है या रिकॉर्ड में त्रुटि है, तो ऐसे आवेदन को योजना से अस्वीकृत कर दिया जाएगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST