<
Categories: देश

PM Modi:’जंगल राज से मुक्त होना चाहिए बंगाल’, पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव के लिए भरी हुंकार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचाना चाहती है.

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल दौरे पर हैं. वे आज नदिया में एक रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन खराब मौसम और घने कोहरे के कारण उनका हैलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया और वो वहां नहीं पहुंच सके. हालांकि पीएम मोदी ने अपनी रैली ताहिरपुर से वर्चुअली संबोधित की. इस दौरान उन्होंने नदिा न पहुंच पाने के कारण, वहां की जनता से माफी मांगी. इस रैली में उन्होंने आगामी बंगा विधानसभा चुनाव के लिए भी हुंकार भरी.

घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही टीएमसी

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल सरकार यानी टीएमसी अध्यक्ष ममता बैनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने बंगाल में एसआईआर के दौरान 58 लाख नाम डिलीट किए जाने के बाद बंगाल सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल में घुसकर बैठे घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है. वे घुसपैठिए, जो पश्चिम बंगाल पर कब्ज़ा करने पर तुले हुए हैं. टीएमसी उन्हीं घुसपैठियों के संरक्षण के लिए पश्चिम बंगाल में SIR का विरोध कर रही है. 

‘बंगाल की जनता को विकास से वंछित मत रहने दो’

उन्होंने कहा कि टीएमसी भाजपा का विरोध करना चाहती है, तो उन्हें करने दीजिए. बार-बार पूरी ताकत से विरोध करने दीजिए. उन्हें समझ नहीं आता कि पश्चिम बंगाल के विकास में रुकावट क्यों डाली जा रही है. अगर ईपको मोदी का विरोध करना है, तो कीजिए, लेकिन बंगाल के लोगों को परेशान मत कीजिए. उन्हें विकास से वंछित मत रहने दीजिए. आप बंगाल की जनता के सपने तोड़ने का पाप मत कीजिए. 

पीएम ने हाथ जोड़कर बंगाल की जनता से किया निवेदन

उन्होंने बंगाल की जनता से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वे एक बार बीजेपी को मौका दें. उन्होंने कहा कि बीते महीने बिहार ने विकास के लिए एनडीए सरकार को भारी बहुमत दिया. बिहार में जीत के बाद मैंने कहा था कि गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है. इसलिए बंगाल की जनता भी जीत दिलाएगी. वहीं उन्होंने नदिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये वही धरती है, जहां से श्री चैतन्य प्रभु प्रकट हुए. पश्चिम बंगाल की ये भूमि वंदे मातरम् के अमरगान की भूमि है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST