<
Categories: देश

कांग्रेस पर PM मोदी का सीधा प्रहार! इन 1 लाख युवाओं को नेता बनाने का किया एलान; जानिए क्या है भाजपा का मास्टरप्लान?

राजनीति को चाहिए 'ताजा खून'! PM मोदी ने 1 लाख नए युवाओं को नेता बनाने के लिए किया ऐसा एलान, जिससे वंशवाद की जड़ें हिल जाएंगी. जानिए क्या है मोदी का मास्टरप्लान?

आज मंगलवार, 20 जनवरी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण कर लिया है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. इस ख़ास दिन पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह 1 लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाना, जिनके परिवार में कोई भी सदस्य राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रखता हो. PM मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा भारत के भविष्य के लिए नए नेतृत्व की पौध तैयार करना चाहती है.

‘एक कार्यकर्ता अब हमारा बॉस है’

आपको बताए दें कि पीएम मोदी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए बड़े ही सहज भाव से कहा, “सबसे बड़ा गर्व इस बात का है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं. नितिन नबीन जी हम सभी के बॉस हैं, हमारे अध्यक्ष हैं.’ PM मोदी ने आगे कहा कि युवा मोर्चा से लेकर मंत्री बनने तक नितिन नबीन ने अपनी काबिलियत साबित की है.  सिर्फ भाजपा को सम्हालना ही उनका दायित्व नहीं है साथ ही एनडीए के भी सभी सहयोगियों को सम्हालने की जिम्मेदारी भी उनकी है. नितिन नबीन जी ने युवा मोर्चा से लेकर सरकार में मंत्री बनने तक खुद को साबित किया है. भाजपा के विस्तार के साथ कार्यकर्ता के निर्माण की जरूरत है. भाजपा का नेतृत्व अनुभव से चलता है संगठन से समृद्ध होता है.

शून्य से शिखर तक का सफर भाजपा ने देखा है

PM मोदी ने आगे कहा ‘शून्य से शिखर तक का सफर भाजपा ने देखा है, अटलजी आडवाणी,डॉक्टर जोशी से लेकर वेंकैया नायडू,नितिन गडकरी,राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सभी का योगदान रहा है भाजपा के विस्तार में संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा के अनुशासन कार्यकर्ता केंद्रित सोच का परिणाम है.

वंशवाद पर प्रहार

इस बीच PM मोदी ने वंशवाद पर भी जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा “मैं चाहता हूँ कि देश के एक लाख ऐसे युवा राजनीति में आएं जिनके माता-पिता, भाई-बहन या परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में न हो. राजनीति को ताज़ा खून और नई सोच की जरूरत है.”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहाँ एक परिवार ने पार्टी पर कब्जा कर रखा है, जिससे वे अपनी हार की समीक्षा भी नहीं कर पाते। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि कांग्रेस की ये ‘बीमारियां’ भाजपा में नहीं आनी चाहिए.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST