<

Fresher Party Viral Video: कॉलेज फ्रेशर पार्टी में मर्यादा पर सवाल, छात्रों का अश्लील डांस वीडियो वायरल; भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

Viral Video: यूपी के देवरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छात्र आपत्तिजनक भोजपुरी गानों पर डांस कर रहे हैं. इसकी नेटिजंस काफी निंदा कर रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

देवरिया कॉलेज के छात्रों का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इसमें सभी छात्र फ्रेशर पार्टी में भोजपुरी सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो की चारों-तरफ आलोचना हो रही है. लोग तरह-तरह की राय दे रहे हैं. इसे शिक्षण संस्थान की मर्यादा के विपरीत बताया जा रहा है. जानिए आखिर ये वीडियो किस कॉलेज का है.

क्या है वायरल वीडियो ?

इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो देवरिया के किसी कॉलेज का है. इसमें छात्र – छात्राएं भोजपुरी गानों पर खूब झूमते-नाचते नजर आ रहे है. आपको बता दें कि यह वीडियो देवरिया जिले के संत विनोबा पीजी कॉलेज के छात्रों का है, जो शहर के एक मैरिज हॉल में अपनी फ्रेशर्स पार्टी में अश्लील गानों पर नाच रहे हैं. लड़कों-लड़कियों को बेहद ही आपत्तिजनक तरीके से डांस करते देखा जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कार्यक्रमों में अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है. उनका कहना है कि भारत के भविष्य को इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जाती. आपको बता दें कि पहले छात्रों ने कॉलेज में कार्यक्रम कराने की इजाजत मांगी थी, लेकिन परमिशन ना मिलने पर छात्रों ने मैरिज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया. 

कमेटी कर रही जांच

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही है. कुछ कह रहे हैं कि ये शिक्षा का अपमान है. इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए चार सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई है. कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस घटना पर चिंता प्रकट करते हुए, इसे बेहद निंदनीय और शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर परिवारों को भी आत्ममंथन करने की जरूरत है. वहीं, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा ऐसी गतिविधियों को अनुमति दिए जाने के विरोध में संस्थान में ताला लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

नाले से बाहर आए ऑटो रिक्शा, सोफा, फ्रिज, पुलिस के बैरिकेड… वीडियो देख लोग बोले- ‘मुंबई है भाई, यहां कुछ भी हो सकता है!’

मानसून की सफाई के दौरान नाले से पूरा ऑटो रिक्शा निकाला, जिसे देख सफाईकर्मी समझ…

Last Updated: May 23, 2026 17:54:51 IST

SKYERA संस्थान एविएशन करियर हेतु 100% जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस दे रहा है

सूरत (गुजरात) [भारत], 23 मई: Skyera एक प्रतिष्ठित Aviation, Hospitality, Tours & Travels Training Institute…

Last Updated: May 23, 2026 17:22:22 IST

हमने नॉर्मल कपड़े पहने थे, फिर भी वो… सड़क के बीचोंबीच कंटेंट क्रिएटर के साथ जो हुआ, वो देखकर खौल उठेगा आपका भी खून!

वीडियो पोस्ट करते हुए कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि कैसे वो जयपुर की सड़कों पर…

Last Updated: May 23, 2026 16:07:55 IST

कानूनी पचरे में फंसी धुरंधर-2, एसएसबी जवान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश; केंद्र सरकार करें जांच

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर…

Last Updated: May 23, 2026 15:27:44 IST

चलती बाइक के नीचे अचानक आया कुत्ता, फिर जो हुआ… वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: May 23, 2026 14:54:32 IST

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर साईं सुदर्शन का कब्जा, क्लासेन-ईशान भी रेस में, वैभव सूर्यवंशी कितना पीछे?

IPL 2026 Orange Cap: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में…

Last Updated: May 23, 2026 13:49:49 IST