ऋतिक रोशन ने अपने बेटों रेहान और ऋदान के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है. उन्होंने पोस्ट में अपने दिल के जज्बातों को शेयर किया है.
ऋतिक रोशन ने बेटे रिदान और रेहान के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया.
Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने बेटों ऋदान और ऋहान के लिए पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने दिल को छू लेने वाली बात लिखी है. उनका ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने दिल के जज्बातों को शेयर करते हुए नोट लिखा है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए रेहान और रिदान पर अपने असीम प्यार और गर्व का इजहार किया. साथ ही अपने बेटों को सफलता पाने का साहस दिया और असफलताओं को बाहें खोल कर अपनाने को कहा.
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अपने बच्चों को चमकते हुए देखना बहुत मजेदार होता है. एक पिता के तौर पर मैं सोचता हूं कि मुझे अपने बच्चों पर बहुत गर्व है. वे जिस तरह के इंसान हैं, उनके टैलेंट अचीवमैंट्स, उनके काम करने का तरीका और उनकी विनम्रता सीना चौड़ा करने वाला पल होता है. अब मुझे एहसास है कि गर्व हमेशा अचीवमेंट को दिखाता है.
उन्होंने आगे लिखा ‘कैसे गर्व हमेशा कामयाबी को दिखाता है. ये बहुत बुरा चक्कर शुरू होता है कि अगर मैं अच्छा काम करता हूं, तो मुझे प्यार मिलता है और धीरे-धीरे वह घमंड जो चालाक साथी है. प्यार का रूप लेने लगता है. इसलिए इस गुस्से के ज़रिए मैं साफ तौर पर दिखाना चाहता हूं कि मेरा घमंड कितना भी बड़ा क्यों न हो, वो एक पल के लिए भी तुम्हारे लिए मेरे प्यार का मुकाबला नहीं कर सकता. तुम जैसे हो वैसे ही हो, तुम यहां हो, तुम अपने लिए काफी हो. तुम्हें चाहा जाता है. तुम यहीं के हो बस.
अब हर हाल में जाओ और सब कुछ बनाओ. सब कुछ एक्सप्लोर करो और अपनी कामयाबी की परिभाषा तुम तय करो. हर चीज में कामयाबी का लक्ष्य रखो, यहां तक कि कुछ न करने की कला में भी और नाकामी में भी. असल में मुझे उम्मीद है कि तुम्हें जबरदस्त और अजीब नाकामियां मिलेंगी. ये सब महसूस करो और इसे पूरी तरह से महसूस करो और हर इंसानी भावना को अपने ऊपर हावी होने दो. तुम कुछ कुछ पॉपकॉर्न लो और इसे हैरानी से देखो, देखो कि तुम्हारे शरीर में कैसा महसूस होता है. तुम्हें इनसे दर्द होता है या खुशी. नुकसान होता है या जुड़ाव लगता है. इसके अलावा तुम्हें अकेलापन, एनर्जी, निराशा और अपनापन महसूस होता है. इससे तुम्हें मतलब नहीं होना चाहिए कि कहां पहुंचना है और जीतना है.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…