<
Categories: देश

Poll Of Exit Polls: पोल ऑफ पोल्स में कहां बन रही किसकी सरकार? बंगाल में क्या ‘खेला’ कर रही बीजेपी, दूसरे राज्यों का देख लें आंकड़ा

Poll Of Polls 2026: देश के चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश- पुडुचेरी के चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल्स के परिणाम आ गए हैं. एग्जिट पोल्स के मुताबिक बीजेपी बंगाल में सरकार बना सकती है.

Poll Of Exit Polls 2026: देश के चार राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल) और एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) के चुनाव के एग्जिट पोल्स के रिजल्ट सामने आ गए हैं. अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. वहीं असम में भी जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है, जबकि पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है.

गौरतलब है कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है?

यहां हम पोल ऑफ पोल्स के जरिए जानेंगे कि किस राज्य में किस एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं और कौन सी पार्टी सरकार बनाती दिख रही है.

पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार?

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं. बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत पड़ती है.

  • पी-मार्क एग्जिट पोल में टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.
  • मैटराइज एग्जिट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.
  • पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में टीएमसी को 177-187, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ़्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं.
  • चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल में टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.

असम में किसे मिल रही हैं कितनी सीटें?

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है.

  • एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.
  • जेवीसी एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं.
  • पी-मार्क एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें दी गई हैं.
  • मैटराइज एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं.
  • पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 11-15 सीटें दी गई हैं.
  • पोल डायरी एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं.

केरल में क्या कांग्रेस करेगी वापसी?

केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए जो आंकड़ा चाहिए वो 71 है.

  • एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में एलडीएफ को 49-62, यूडीएफ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.
  • पी-मार्क एग्जिट पोल में एलडीएफ को 62-69, यूडीएफ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.
  • मैटराइज एग्जिट पोल में एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 70-75, बीजेपी गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें दी गई हैं.
  • पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में एलडीएफ को 55-65, यूडीएफ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.

तमिलनाडु में किस पार्टी की जीत का अनुमान?

तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीट है और सरकार बनाने के लिए 118 सीट चाहिए.

  • पी-मार्क एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें दी गई हैं.
  • मैटराइज एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें दी गई हैं.
  • पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.
  • चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें दी गई हैं.
  • एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 92-110, एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32, टीवीके को 98-120 सीटें दी गई हैं.

पुडुचेरी में कौन आगे और कौन पीछे?

पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीट और बहुमत का आंकड़ा 16 है.

  • एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.
  • पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है.
Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST