Poll Of Exit Polls 2026: देश के चार राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल) और एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) के चुनाव के एग्जिट पोल्स के रिजल्ट सामने आ गए हैं. अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. वहीं असम में भी जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है, जबकि पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है.
गौरतलब है कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है?
यहां हम पोल ऑफ पोल्स के जरिए जानेंगे कि किस राज्य में किस एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं और कौन सी पार्टी सरकार बनाती दिख रही है.
पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं. बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत पड़ती है.
- पी-मार्क एग्जिट पोल में टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.
- मैटराइज एग्जिट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.
- पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में टीएमसी को 177-187, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ़्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं.
- चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल में टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं.
असम में किसे मिल रही हैं कितनी सीटें?
असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है.
- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.
- जेवीसी एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं.
- पी-मार्क एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें दी गई हैं.
- मैटराइज एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं.
- पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 11-15 सीटें दी गई हैं.
- पोल डायरी एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं.
केरल में क्या कांग्रेस करेगी वापसी?
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए जो आंकड़ा चाहिए वो 71 है.
- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में एलडीएफ को 49-62, यूडीएफ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.
- पी-मार्क एग्जिट पोल में एलडीएफ को 62-69, यूडीएफ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं.
- मैटराइज एग्जिट पोल में एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 70-75, बीजेपी गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें दी गई हैं.
- पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में एलडीएफ को 55-65, यूडीएफ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं.
तमिलनाडु में किस पार्टी की जीत का अनुमान?
तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीट है और सरकार बनाने के लिए 118 सीट चाहिए.
- पी-मार्क एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें दी गई हैं.
- मैटराइज एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें दी गई हैं.
- पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.
- चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें दी गई हैं.
- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 92-110, एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32, टीवीके को 98-120 सीटें दी गई हैं.
पुडुचेरी में कौन आगे और कौन पीछे?
पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीट और बहुमत का आंकड़ा 16 है.
- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.
- पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है.