<
Categories: देश

स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया में कितने नंबर पर है? PM Modi ने किया ऐसा खुलासा; सुन पाकिस्तानियों के उड़े होश

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में प्रदर्शनी का जायजा लिया. राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं. मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है. आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यह 10 साल का सफर आप जैसे हज़ारों-लाखों सपनों का सफ़र है.यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफर है.”

स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.2014 में, भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं. दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस बदलाव में एक बड़ी भूमिका देश की बेटियों की रही है आज 45% से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कोई महिला डायरेक्टर या पार्टनर है. महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की फंडिंग के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है.”

आपका समय मुकदमेबाजी में बर्बाद नहीं होना चाहिए-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “एक समय में जब मुश्किल नियम लंबे अनुमोदन साइकिल और इंस्पेक्टर राज का डर नवाचार में सबसे बड़ी रुकावटें थीं. इसीलिए हमने भरोसे और पारदर्शिता का माहौल बनाया. जन विश्वास एक्ट के तहत 180 से ज़्यादा प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है. हमने आपका समय बचाया है ताकि आप नवाचार पर ध्यान दे सकें. आपका समय मुकदमेबाजी में बर्बाद नहीं होना चाहिए.”

आज 2 लाख से अधिक स्टार्टअप है-पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, “एक दशक पहले प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नई सोच रखी थी. हम सबको गर्व है कि आपके नेतृत्व में देश भर में बदलाव दिख रहा है 2016 में जब स्टार्टअप इंडिया लॉन्च हुआ तो मात्र 400 के करीब स्टार्टअप हुआ करते थे. आज इस मुहिम ने एक विशाल रूप ले लिया है और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप है.अनुमान है कि इन स्टार्टअप के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक नौकरियां अभी तक प्रदान कर दी गई है.”

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:31:54 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST