<

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को 20 साल से डायबिटीज, जानिए कैसे करते हैं वे मैनेज, आप भी ले सकते हैं सीख

Nick Jonas Diabetes: आपको जानकार हैरानी होगी कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस 20 साल से टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं. जब उनका ब्लड शुगर लेवल नीचे जाता है तो प्रियंका चोपड़ा उनका पूरा ध्यान रखती हैं. इसलिए निक ने इस बीमारी को कभी भी अपने कैरियर में बाधा नहीं बनने दिया है. आइए जानिए, वे कैसे डायबिटीज को कैसे मैनेज करते हैं?

Nick Jonas Diabetes: दुनियाभर में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है. भारत में इस बीमारी से पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. इसलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल से उपजी इस बीमारी ने किसी भी उम्र के लोगों को नहीं बख्शा है. कम उम्र के युवा भी इस गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं. जीवनभर साथ रहने वाली डायबिटीज से पीड़ितों की लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी हैं. निक जब 13 साल के थे तभी टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे हैं. जब उनका ब्लड शुगर लेवल नीचे जाता है तो प्रियंका चोपड़ा उनका पूरा ध्यान रखती हैं. इसलिए निक ने इस बीमारी को कभी भी अपने कैरियर में बाधा नहीं बनने दिया है. निक जोनस ने हेल्थलाइन को बताया कि टाइप 1 डायबिटीज के साथ जीते हुए उन्हें 20 साल हो गए हैं. जानिए, वे कैसे डायबिटीज को कैसे मैनेज करते हैं?

निक जोनस टाइप 1 डायबिटीज कैसे मैनेज करते हैं?

समय पर दवा लेना: हेल्थलाइन से बातचीत में निक जोनस कहते हैं कि, शुरुआत में हर दिन इंसुलिन के कई-कई इंजेक्शन लगाने पड़ते थे, लेकिन आज की तकनीकी ने इसे आसान बनाया. अब इंसुलिन पंप से काम चल जाता है. समय के साथ इंसुलिन पंप हल्के और ज़्यादा स्मार्ट होते गए और अंततः उन्होंने ग्लूकोज़ मॉनिटर के साथ बात करना भी सीख लिया. निक ने बताया कि अब मैं अपने ग्लूकोज़ के रियल-टाइम रीडिंग सीधे अपने फोन या स्मार्ट वॉच पर देक सकता हूं. मेरी पत्नी प्रियंका या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी इसे साझा कर सकता हूं, जिनसे मैं यात्रा के दौरान जब दूर होता हूं तो वे मुझे याद दिला देते हैं.

ब्रीदिंग एक्सरसाइज: निक कहते हैं कि, टाइप 1 डायबिटीज़ को मैनेज करने के लिए हम ऐसी चीजों पर भरोसा करते हैं जो वास्तव में सभी के लिए फायदेमंद हैं. कहा, सबसे पहले हमने खुद पर नियंत्रण करना सीख लिया है. इस बीमारी के साथ रहते हुए कभी भी हर दिन परफेक्ट नहीं होता हैं. भले ही आप अपनी डायबिटीज़ मैनेजमेंट को लेकर बेहद सतर्क हों, फिर भी कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं. ऐसे में गहरी सांस लेने वाला अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है. जब भी संकट में होता हूं तो इससे खुद को रीसेट करता हूं. 

उचित मात्रा में पानी पीता: निक जोनस आगे कहते हैं कि, उन्होंने विटामिन की गोलियों लेनी शुरू की है. अब मैं पहले से ज्यादा अपनी स्किन पर ध्यान देता हूं. इसलिए शरीर को हरदम हाइड्रैट रखने की कोशिश करता हूं. निक ने कहा कि यह साधारण सी बात लगती है, लेकिन मैं जितना ज़्यादा पानी पीता हूं, मेरा ग्लूकोज़ लेवल उतना बेहतर रहता है. मुझे ठीक-ठीक नहीं पता क्यों, लेकिन मैंने पाया है कि हाइड्रेशन के कई फायदे हैं. पहले मैं अपनी ज़िंदगी में इस पर इतना ध्यान नहीं देता था जितना अब देता हूं और यह मेरे लिए काफ़ी फायदेमंद साबित हुआ है.

वॉक को बनाया जरूरी हिस्सा: निक जोनस कहते हैं कि, मैं अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत के लिए रोज़ाना 30 मिनट या उससे ज्यादा पैदल चलता हूं. यह मुझे संतुलित रखता है और यहां तक कि जब मौसम ठंडा होता है, तब भी ताज़ी हवा में बाहर निकलना बहुत ज़रूरी होता है, खासकर तब जब मेरा दिन का बड़ा हिस्सा किसी वेन्यू या फिल्म सेट पर घंटों घर के अंदर ही बीतता है.

हेल्दी डाइट: निक जोनस अपने खान-पान को पिछले 20 साल से कंट्रोल किए हुए हैं. कोई भी गलत चीजें नहीं खाते हैं. हमेशा कुदरती चीजों को तरजीह देते हैं. उन्होंने कहा कि अच्छे दिन भी आएंगे, मुश्किल दिन भी होंगे, लेकिन आपमें डेडिकेशन है, अनुशासन है तो इस पहाड़ को पार कर सकते हैं. बाहर बहुत से ऐसे अद्भुत लोग हैं, जिनकी कहानियां कठिन दौर से गुजर रही है ऐसे में किसी भी इंसान को प्रेरित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST