<
Categories: देश

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की है. उन्होंने भारत की विदेश नीति को कमजोर और समझौते वाला कहा है. हालांकि वे इन दिनों अलग-थलग नजर आ रहे हैं.

Rahul Gandhi: इन दिनों मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है. राहुल गांधी ने इस दौरान भारत सरकार की विदेश नीति और देश में एलपीजी की आपूर्ति जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने सरकार की तारीफ की है. इससे साफ है कि कांग्रेस के अंदर मतभेद चल रहा है. इन नेताओं ने राहुल गांधी से उलट मोदी सरकार के कदमों की तारीफ की. इन नेताओं में कमलनाथ, शशु थरूर, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी जैसे नेता हैं. इनके इस कारनामे ने सबको चौंका दिया है.

राहुल गांधी ने की आलोचना

बता दें कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान विदेश नीति को कमजोर और समझौते वाला बताया. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से मांग की कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता आयुतुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा करें. वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसे जिम्मेदार कूटनीति बताया. थरूर का ये बयान राहुल के उस नैरेटिव से बिल्कुल अलग है, जिसमें वे सरकार की नीति को गलत बता रहे थे. 

आनंद शर्मा ने की तारीफ

इसी तरह कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में इन दिनों चल रहे संकट पर भारत का कूटनीति प्रबंधन परिपक्व व कुशल रहा है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता का विषय बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में राष्ट्रीय सहमति और एकजुट होना जरूरी है. 

कमलनाथ बोले- ‘गैस की कमी नहीं’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य या देश में गैस की कोई कमी नहीं है. ये केवल एक माहौल बनाया जा रहा है. कमलनाथ के इस बयान ने भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका दे दिया है. वहीं इस बयान पर केंद्रीय. मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा था कि जब कांग्रेस के नेता ही इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि देश में ईंधन की कमी नहीं है, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद कर दे. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST