राजा रघुवंशी के भाई ने बताया कि सोनम का सनमाइका का कारोबार है और राज कुशवाह उसके ऑफिस में काम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि उसका राज कुशवाह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस साजिश में राज कुशवाह भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
Raja Raghuvanshi murder case:कौन था वो लड़का जिसके प्यार में पागल थी सोनम ?
India News (इंडिया न्यूज), Raja Raghuvanshi murder case:इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय में मिलने के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अब इस मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि दोनों ने हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या के लिए मध्य प्रदेश से 3 लोगों को हायर किया था।
राजा रघुवंशी के भाई ने बताया कि सोनम का सनमाइका का कारोबार है और राज कुशवाह उसके ऑफिस में काम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि उसका राज कुशवाह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस साजिश में राज कुशवाह भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि राज कुशवाह भी मध्य प्रदेश का रहने वाला है मेघालय में हनीमून के दौरान दोनों ने मिलकर राजा की हत्या कर दी थी। इसके बाद सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ भाग गई थी। भागते हुए वह यूपी के गाजीपुर पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद 2 जून को राजा का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम की एक घाटी में मिला था।
इस मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश निवासी राज कुशवाह के साथ तीन हमलावरों विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को सागर से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के डीजीपी ने एएनआई को बताया कि 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आत्मसमर्पण करने वाली महिला की पहचान राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के रूप में हुई है। सोनम के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अब उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। यह सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए आश्रय स्थल है।
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…