<
Categories: देश

Rajasthan Nikay Chunav Result: जयपुर से उदयपुर तक बजा बीजेपी का डंका, जानें कांग्रेस का क्या है हाल?

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. जहां कई बड़े शहरों में बीजेपी का परचम लहराता दिख रहा है, वहीं कुछ सीटों पर आए अप्रत्याशित नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है. जानिए आखिर किस दिग्गज के गढ़ में हुआ बड़ा उलटफेर और कहां फंसा है मेयर की कुर्सी का पेंच...

राजस्थान के 309 निकायों (10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगर पालिकाओं के 10,245 वार्ड) में हुई वोटों की गिनती के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे प्रदेश की शहरी राजनीति का मिजाज साफ दिखने लगा है. सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जब मतगणना शुरू हुई, तब से ही मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है.

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी उसे कड़ी टक्कर दे रही है. शुरुआती रुझानों और सुबह 11:45 बजे तक सामने आए घोषित नतीजों के मुताबिक, 10,245 वार्डों में से बीजेपी 1,937 सीटों पर परचम लहरा चुकी थी, जबकि कांग्रेस 1,646 सीटों के साथ मजबूती से पीछे चल रही थी। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी ताकत दिखाई और 1,040 सीटों पर कब्जा जमाया।

वहीं शाम 5 बजे तक के घोषित नतीजों के मुताबिक, 10,245 वार्डों में से बीजेपी 4,023 सीटों पर परचम लहरा चुकी है, जबकि कांग्रेस 3,438 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी ताकत दिखाई और 2,435 सीटों पर कब्जा जमाया.

छोटे दलों की बात करें तो:

  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): 42 वार्ड
  • भारत आदिवासी पार्टी (BAP): 8 वार्ड
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP): 6 वार्ड
  • माकपा (CPI-M): 6 वार्ड
  • आम आदमी पार्टी (AAP): 5 वार्ड

इन नतीजों में वे 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो बिना किसी विरोध के निर्विरोध चुन लिए गए.

बड़े शहरों से लेकर स्थानीय निकायों तक का हाल

1. बड़े नगर निगमों में बढ़त:

दोपहर 1:45 बजे तक लगभग 80 प्रतिशत रुझान और नतीजे साफ हो चुके थे. बीजेपी ने जयपुर, कोटा, उदयपुर और भीलवाड़ा जैसे बड़े नगर निगमों में अपना दबदबा बनाते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया. वहीं, बीकानेर में कांग्रेस अपनी साख बचाने में कामयाब रही और आगे निकली. अजमेर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी पीछे रह गई, जबकि जोधपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी (टाई) पर आ अटका.

2. वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस का सरप्राइज:

इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ ‘झालावाड़’ में देखने को मिला. यहां कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद पर अपना कब्जा जमा लिया. इतना ही नहीं, कांग्रेस खानपुर और भवानीमंडी में भी अपने बोर्ड बनाने की स्थिति में दिख रही है.

3. बारां में AAP का खाता और अलवर का पेंच:

बारां में आम आदमी पार्टी ने चौंकाते हुए बढ़त बनाई और बहुमत की ओर कदम बढ़ाए. वहीं, अलवर नगर निगम (65 वार्ड) के नतीजों (दोपहर 3:45 बजे तक) ने मुकाबला फंसा दिया है, यहां बीजेपी को 28 और कांग्रेस को 23 सीटें मिली हैं. चूंकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में 14 वार्ड जीतने वाले निर्दलीय और अन्य प्रत्याशी ही अब यह तय करेंगे कि मेयर की कुर्सी पर कौन बैठेगा.

कुल मिलाकर, 14 से अधिक नगर परिषदों में बीजेपी ने सीधा बहुमत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. जहां एक तरफ बीजेपी पूरे प्रदेश में अपनी बड़ी जीत का जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस ने भी झालावाड़ जैसे गढ़ में सेंध लगाकर मुकाबला एकतरफा नहीं होने दिया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST