Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वे दीवाली के मौके पर दार्जिलिंग से सिक्किम तक का दौरा करेंगे. वे सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार दीवाली का त्योहार सेना के जवानों के साथ मनाएंगे. वे दीवाली पर दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, और सिक्किम का दौरा करेंगे. इसके बाद वे सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इस बारे में जानकारी दी थी. बता दें कि दीपावली के मौके पर जवानों से मुलाकात करते हैं. वे बीते कई सालों से जवानों के साथ ही दीवाली मनाते हैं.
जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दीपावली की पूर्व संध्या पर दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी का दौरा करने वाले हैं. यहां वह बागडोगरा एयरफील्ड जाएंगे. इसके बाद वे भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बातचीत भी करेंगे. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिवाली पर सिक्किम जाएंगे. इसके अलावा शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
आज, दीपावली की पूर्व संध्या पर, मैं दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करके उनसे बातचीत करूँगा। कल (8 नवंबर) यानि दीपावली के दिन मैं सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करूँगा। साथ ही, इस क्षेत्र में तैनात हमारे सैनिकों से भी मुलाकात कर उनसे संवाद करूँगा।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 7, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी दीवाली की प्लानिंग को लेकर एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे दीवाली की एक शाम पहले दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उनकी बातचीत की जाएगी. इसके अलावा 8 नवंबर यानी दीपावली वाले दिन वो सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही सैनिकों से मुलाकात करके बातचीत करेंगे.
सिलीगुड़ी से लेकर सुकना और सिक्किम तक का इलाका बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के बीच आता है, जिसे भारत का चिकन नेक कहा जाता है. राजनाथ सिंह का दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि बीते दिनों भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की काफी चर्चा रही है.
Uttarakhand Murder Case: उत्तराखंड में एक महिला पर अपने प्रेमी और सभासद धीरेंद्र परिहार की…
Copper Price: दुनियाभर के बाजारों में तांबे की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. शुक्रवार…
Faridabad Bull Assault Viral Video : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन के सदस्यों ने युवक…
Voltas में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. Noel Tata चेयरमैन पद छोड़ेंगे और…
Dogs Inside University Library:वायरल वीडियो में कई आवारा कुत्ते यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के अंदर घूमते…
Faridabad Murder: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद टेक महिंद्रा के एशिया…