Live TV
Search
Home > देश > जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे रक्षा मंत्री, दार्जिलिंग से सिक्किम तक दौरा करेंगे राजनाथ सिंह; शहीदों को करेंगे नमन

जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे रक्षा मंत्री, दार्जिलिंग से सिक्किम तक दौरा करेंगे राजनाथ सिंह; शहीदों को करेंगे नमन

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वे दीवाली के मौके पर दार्जिलिंग से सिक्किम तक का दौरा करेंगे. वे सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे.

Written By:
Published: November 7, 2026 13:53:15 IST
Last Updated: November 7, 2026 13:53:15 IST

Mobile Ads 1x1

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार दीवाली का त्योहार सेना के जवानों के साथ मनाएंगे. वे दीवाली पर दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, और सिक्किम का दौरा करेंगे. इसके बाद वे सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इस बारे में जानकारी दी थी. बता दें कि दीपावली के मौके पर जवानों से मुलाकात करते हैं. वे बीते कई सालों से जवानों के साथ ही दीवाली मनाते हैं. 

जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दीपावली की पूर्व संध्या पर दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी का दौरा करने वाले हैं. यहां वह बागडोगरा एयरफील्ड जाएंगे. इसके बाद वे भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बातचीत भी करेंगे. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिवाली पर सिक्किम जाएंगे. इसके अलावा शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 

रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी दीवाली की प्लानिंग को लेकर एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे दीवाली की एक शाम पहले दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उनकी बातचीत की जाएगी. इसके अलावा 8 नवंबर यानी दीपावली वाले दिन वो सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही सैनिकों से मुलाकात करके बातचीत करेंगे. 

राजनाथ सिंह का दौरा क्यों है अहम?

सिलीगुड़ी से लेकर सुकना और सिक्किम तक का इलाका बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के बीच आता है, जिसे भारत का चिकन नेक कहा जाता है. राजनाथ सिंह का दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि बीते दिनों भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की काफी चर्चा रही है. 

ये भी पढ़ें: खुद से 27 साल छोटी दोस्त की बेटी से हो गया था LOVE, दो बोतल पेट्रोल लेकर शादी के लिए प्रपोज करने पहुंचा प्रेमी, नहीं मानी तो लगा ली आग

MORE NEWS