Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT की जांच से बड़ा अपडेट सामने आया है. CCTV फुटेज में दान गिनने वाले कमरे से बिना अनुमति पैसे हटाने या छिपाने की 105 घटनाएं मिलीं.
रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध?
Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir Theft Case) में दान की रकम और कीमती सामान से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले में जांच तेज हो गई है. SIT ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को अपनी जांच से जुड़ी अहम जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में दान की रकम गिनने वाले कमरे से बिना अनुमति पैसे हटाने या छिपाने की 105 घटनाएं सामने आई हैं. इस मामले में अब तक 173 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. SIT ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले में 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है. जांच के दौरान कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित गड़बड़ी कब, कितनी बार और किस तरीके से हुई.
जांच में 86 ऐसे कीमती सामान की जानकारी सामने आई है, जिन्हें कथित तौर पर बिना रसीद के दान किया गया था. वहीं, TCS सॉफ्टवेयर में दर्ज 803 कीमती सामानों की रसीदों का भी सत्यापन किया गया है. SIT ने ट्रस्ट के रिकॉर्ड के साथ-साथ SBI लॉकर में रखे कीमती सामान की भी जांच की. इसके अलावा कई सामानों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया, ताकि रिकॉर्ड और वास्तविक सामान के बीच किसी तरह का अंतर है या नहीं, इसका पता लगाया जा सके.
जांच एजेंसी ने चांदी से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की. SIT के मुताबिक, 200 किलो चांदी की ईंटों, 38.288 किलो चांदी, चांदी के हार, चरण पादुका और रामचरितमानस से जुड़े दावों की जांच की गई. लोगों से पूछताछ और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच के बाद SIT ने बताया कि इन दानों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली.
SIT के अनुसार, ट्रस्ट ने 944.411 किलो सफेद धातु, जिसे चांदी माना जा रहा है, को पिघलाने के लिए सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पास भेजा है. इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की गई है.
ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi Voter List Case: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें? दिल्ली कोर्ट ने अचानक पलट दिया निचली अदालत का फैसला!
SIT ने अपनी जांच में CCTV फुटेज, रसीदों, ट्रस्ट के दस्तावेजों, बैंक लॉकर और कीमती सामान के भौतिक सत्यापन को आधार बनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने SIT की रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है. अब इस मामले में जांच आगे बढ़ रही है और SIT की ओर से 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल किए जाने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें: जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर हमला! इंजन का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, जांच में जुटीं एजेंसियां
Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी…
Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…
Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…
Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…